×

Vice President in Ayodhya: वेंकैया नायडू पत्नी संग पहुंचे श्री राम जन्मभूमि स्थल

Venkaiah Naidu in Ayodhya: मंदिर निर्माण का अवलोकन करने के बाद उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू पत्नी संग नवनिर्मित मन्दिर पर लगे ध्वजा पर भी पूजन अर्चना की।

NathBux Singh
Report NathBux SinghPublished By Monika
Published on: 15 April 2022 9:14 AM GMT
Vice president Venkaiah Naidu in Ayodhya
X

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू अयोध्या में (फोटो: सोशल मीडिया )

Venkaiah Naidu in Ayodhya: उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu ) आज अपनी पत्नी ऊषा नायडू (Usha Naidu) के साथ लखनऊ से अयोध्या प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन Presidential Special Train ) से पहुंचे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी ट्रेन प्लेटफॉर्म 1 पर रुकी। स्टेशन पर अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद गुप्ता, एमएलसी हरिओम पांडे व विधायक रामचंद्र यादव ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

जिसके बाद वह पत्नी ऊषा नायडू के साथ श्रीराम जन्मभूमि स्थल पहुंचे। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने प्रोजेक्टर पर मन्दिर निर्माण की गतिविधियों से रूबरू कराया गया। पत्नी के साथ पहुंचे वेंकैया नायडू को मन्दिर परिसर में सारी बारीकियो के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद भी मौजूद रहे।

वेंकैया नायडू (फोटो: सोशल मीडिया )

नवनिर्मित मन्दिर पर लगे ध्वजा पर भी पूजन अर्चना की

यहाँ मंदिर निर्माण का अवलोकन करने के बाद उन्होंने नवनिर्मित मन्दिर पर लगे ध्वजा पर भी पूजन अर्चना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ब्राह्मणों ने पूजा पाठ कराया राम मंदिर परिसर पहुंचने पर उप राष्ट्रपति का स्वागत राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय, सदस्य डॉ अनिल मिश्र, विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र आदि ने किया।


सुबह 8:50 बजे पहुंचे थे चारबाग़ रेलवे स्टेशन

आपको बता दें, उप राष्ट्रपति आज सुबह 8:50 बजे लखनऊ के चारबाग़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। जहाँ उनका स्वागत स्टेशन निदेशक आशीष सिंह ने किया था। जहाँ से उप राष्ट्रपति को प्रेसिडेंशियल ट्रेन की बोगी में बिठाया गया था। लखनऊ से अयोध्या के लिए उप राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ 8:57 बजे ट्रेन से रवाना हुए। इस दौरान स्टेशन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक मौहोद रहे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story