×

VIDEO: 10 फिट लंबे अजगर ने महिला पर किया हमला, रस्सियों से बांधकर पाया काबू

खेत पर काम रही एक महिला पर खूंखार अजगर ने हमला कर दिया। जब महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के खेतो में काम कर रहे ग्रामीणों ने अजगर को लाठी से पीटकर बचाया।

Manali Rastogi
Published on: 22 Nov 2018 5:35 AM GMT
VIDEO: 10 फिट लंबे अजगर ने महिला पर किया हमला, रस्सियों से बांधकर पाया काबू
X

कानपुर: खेत पर काम रही एक महिला पर खूंखार अजगर ने हमला कर दिया। जब महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के खेतो में काम कर रहे ग्रामीणों ने अजगर को लाठी से पीटकर बचाया।

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा जताते हुए एसडीएम ने पत्नी की सरकारी अस्पताल में कराई डिलीवरी

इसके बाद अजगर बेकाबू हो गया ,गुस्से में अजगर ने ग्रामीणों पर भी हमले का प्रयास किया। ग्रामीणों ने रस्सी से बांध कर उस पर काबू पाया ,35 किलो ग्राम के अजगर को काबू करने में ग्रामीणों के पसीने छूट गए।

यह भी पढ़ें: J-K: राज्यपाल ने इसलिए भंग की विधानसभा, लोकसभा संग चुनाव होने की उम्मीद

घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गाँव में राम सिंह यादव के खेत में 10 फिट लंबा अजगर झाड़ियो में कई दिनों से छिपा बैठा था। इस राम सिंह यादव के खेत से कुछ दिन पहले एक बकरी भी लापता हो गयी थी। ग्रामीणों को अनुमान था कि अजगर ने उसे अपना न्योवाला बना लिया होगा। इस गाँव के आस-पास झाड़ियो में बड़ी संख्या में अजगर है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद-बरेली के बीच बेपटरी हुई ट्रेन, 17 ट्रेनों के रूट हुए डायवर्ट

ग्रामीण भोला अरख की पत्नी संतोषी खेत पर करबी काट रही थी। इसी दौरान अजगर ने उन पर जोरदार हमला किया। अजगर के हमले से घबराई संतोषी चिल्लाना शुरू कर दिया। संतोषी घबराहट की वजह से बेहोश हो गयी। आसपास के खेतो में काम कर रहे ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। अजगर के चुंगल से ग्रामीणों ने संतोषी को छुड़ाया।

यह भी पढ़ें: J&K: विधानसभा भंग होने से करीब आए अब्दुल्ला-महबूबा, गवर्नर को BJP का समर्थन

इसके बाद ग्रामीणों ने अजगर पर काबू पाने के लिए उसको चारो तरफ से रस्सियों से बांध दिया। ग्राम प्रधान सुनील प्रधान के मुताबिक अजगर को पकड़ कर वन विभाग को सौपा जायेगा उन्हें सूचना देदी गयी है। उन्होंने बताया कि हमारे गांव में बड़ी संख्या में अजगर है। आज भी इस अजगर ने एक महिला पर हमला किया था लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया ले।

यहां देखें वीडियो

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2018/11/VID-20181121-WA0039.mp4"][/video]

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2018/11/VID-20181121-WA0040.mp4"][/video]

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story