×

Kanpur Dehat: बिकरु कांड की आरोपी खुशी दुबे का जेल में जुंबा डांस करते वीडियो वायरल

कानपुर देहात: बिकरू कांड के मारे गए आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे, जेल में जुंबा डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 19 April 2022 11:26 AM GMT
Kanpur Dehat: Video of Bikru scandal accused Khushi Dubey doing Zumba dance in jail goes viral
X

कानपुर देहात जेल: जुंबा डांस करती हुई अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे 

Lucknow: कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड (bikru scandal) के मारे गए आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे (Amar Dubey's wife Khushi Dubey) कानपुर देहात जेल में बंद हैं। जेल में बंद खुशी दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह जुंबा डांस (zumba dance) करती नजर आ रही हैं, उनके साथ जेल में बंद दूसरी महिला बंदी उन्हें देखकर यह डांस कर रहीं हैं। बता दें बिकरू कांड के मुख्य आरोपी रहे विकास दुबे के करीबी अमर दुबे को भी पुलिस ने एनकाउंटर (encounter) में ढेर कर दिया था। इसी मामले में खुशी दुबे कानपुर देहात जेल (Kanpur Dehat Jail) में बंद हैं।

दरअसल, कानपुर देहात जिला जेल में एक योगा शिविर (yoga camp) का आयोजन किया गया था। जिसका मकसद जेल में बंद महिला बंदियों का तनाव दूर करना और उन्हें स्वस्थ्य रखना है। जेल के अंदर योगा टीचर किरण गुप्ता ने तीन दिन तक महिला बंदियों को ट्रेनिंग दी। वह कैसे अपने को फिट और तनाव से मुक्त रख सकती हैं इसके गुर सिखाए। इसी योगा शिविर में खुशी दुबे भी शामिल थीं। उन्होंने इसमें जमकर जुंबा डांस किया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कब हुआ था बिकरू कांड?

बता दें 2-3 जुलाई 2021 की रात को बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे (gangster vikas dubey) ने अपने गुर्गों के साथ डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। ये सभी पुलिसकर्मी विकास दुबे को पकड़ने के लिए गए थे, लेकिन इसकी भनक लगते ही गैंगस्टर ने कानून के रखवालों के लिए ही मौत की जाल बिछा दी। पुलिसकर्मियों की हत्या (killing of policemen) कर वह खुद गांव से फरार हो गया। इस घटना के एक हफ्ते तक वह इधर उधर घूमता रहा और बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हुआ था। वहां से वापस लाते समय कानपुर के पास उसकी पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी।

विकास दुबे को यूपी एसटीएफ (UP STF) और यूपी पुलिस (UP police) की टीम उज्जैन से कार के जरिए ला रही थी। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान कानपुर में एंट्री के दौरान तेज बारिश हो रही थी जिसके चलते काफिले की एक गाड़ी पलट गई।

गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने पुलिसवालों का हथियार छीना और भागने की कोशिश की। जब पुलिस की ओर से उसे घेरा गया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि इसके बाद मौजूद जवानों ने आत्मरक्षा के दौरान गोली चलाई और विकास दुबे मारा गया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story