×

VIDEO: पहली पत्नी के साथ मिल कर सिपाही ने दूसरी को पीटा

By
Published on: 16 Aug 2016 8:01 AM GMT
VIDEO: पहली पत्नी के साथ मिल कर  सिपाही ने दूसरी को पीटा
X
frod husband beat his second wife in police line muradabad

मुरादाबादः ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही पति ने पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी से मारपीट की। इसमें महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला ने पुलिस में अपनी तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

-मामला मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र का है।

-एक महिला अपने पति से खर्च लेने सिविल लाइन्स गई थी।

-वहां पुलिस वाले की पहली पत्नी भी मौजूद थी।

-पीड़ित महिला के साथ ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही ने 9 साल पहले शादी की थी।

-शादी के बाद सिपाही अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा था।

-कुछ दिनों से सिपाही अपनी पहली पत्नी के साथ था।

-दूसरी पत्नी उसके घर खर्च लेने के लिए पहुंच गई।

-इस पर सिपाही ने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर पीड़िता की पिटाई कर दी।

Next Story