×

UP Chunav: मस्जिदों से मुस्लिमों को साधेगी कांग्रेस, 8432 मस्जिदों में बांटे जाएंगे संकल्प पत्र

UP Chunav: शाहनवाज़ आलम ने बताया कि 6 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस प्रांगण में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में पास 16 सूत्रीय संकल्प पत्र को इस अभियान के तहत हर मुस्लिम मुहल्ले तक पहुंचाया जाएगा।

Rahul Singh Rajpoot
Report Rahul Singh RajpootPublished By Monika
Published on: 23 Sep 2021 5:35 PM GMT
Congress will reach out to Muslims from mosques
X

मस्जिदों से मुस्लिमों को साधेगी कांग्रेस (फोटो : सोशल मीडिया )

UP Chunav: विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Election) की तैयारियों मे जुटी कांग्रेस ने मुस्लिमों को अपने साथ जोड़ने की ज़िम्मेदारी दो युवा अल्पसंख्यक नेताओं को सौंपी है। इसके बाद ये नेता चुनाव तैयारियों में पूरी तरह से जुट गए हैं। शुक्रवार से अल्पसंख्यक कांग्रेस एक महीने तक संकल्प पत्र (sankalp patra ) वितरण अभियान की शुरुआत करने जा रही है। 24 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत हर शुक्रवार को प्रत्येक विधान सभा की 6 बड़ी मस्जिदों में नमाज़ बाद ये संकल्प पत्र बांटे जाएंगे।

अल्पसंख्यक कांग्रेस (Congress) के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम (Shahnawaz Alam) ने बताया कि 6 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस प्रांगण में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में पास 16 सूत्रीय संकल्प पत्र को इस अभियान के तहत हर मुस्लिम मुहल्ले तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के 8432 मस्जिदों को चिन्हित किया गया है। इस अभियान से 25 लाख लोगों तक इसे पहुंचाया जाएगा। सभी प्रदेश पदाधिकारी अपने प्रभार वाले ज़िलों में रुक कर इसे मॉनिटर करेंगे।

शाहनवाज़ आलम ने बताया कि 6 सितंबर को अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में पास 16 सूत्रीय बिन्दु उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलने वाला साबित होने जा रहे हैं। जिसे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी (Priyanka Gandhi) द्वारा ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

बता दें 6 सितंबर को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) यूपी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। जहां ये 16 सूत्रीय प्रस्ताव पास किया गया था। जिसे अब अल्पसंख्यक विभाग के नेता अमलीजामा पहनाने जा रहे हैं। इसका मकसद मुस्लिमों को कांग्रेस पार्टी द्वार किए गए कार्यों की जानकारी देना और उन्हें कांग्रेस से जोड़ना है। जिससे कांग्रेस यूपी में अपने बेस मजबूत कर चुनाव दंगल में उतर सके।

29 सितंबर से प्रियंका का दौरा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 29 सितंबर से सूबे में चुनावी दौरा शुरू करेंगी। विधानसभा चुनाव का बिगुल क्रांतिधरा से 29 सितंबर को फूंका जाएगा। दो अक्तूबर को वाराणसी में महारैली को वह संबोधित करेंगी। सात अक्तूबर को आगरा और 16 अक्तूबर को प्रयागराज में रैली करेंगी। मेरठ में कांग्रेसियों ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story