×

एआईपीसी के विजय पांडे ने साथियों के साथ महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर की बीमारों की तीमारदारी

Mayank Sharma
Published on: 31 Jan 2020 6:41 AM GMT
एआईपीसी के विजय पांडे ने साथियों के साथ महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर की बीमारों की तीमारदारी
X

मुंबई। आज महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस (ए.आई.पी.सी.), मुंबई (पश्चिम) ने अस्पतालों एवं गरीबों के मध्य फल एवं अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण किया। इस कार्क्रम का नेतृत्व आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, मुंबई (पश्चिम) के अध्यक्ष एडवोकेट विजय पांडे ने किया। इस दौरान आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, मुंबई (पश्चिम) के सदस्य बांद्रा पूर्व में स्थित अर्बन हेल्थ एंड ट्रेनिंग सेंटर (जेजे अस्पताल) भी पहुँचे, जहाँ उन्होंने मरीजों को फल एवं अन्य खाद्य पदार्थ वितरित किये।

आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, मुंबई (पश्चिम) के अध्यक्ष एडवोकेट विजय पांडे ने इस दौरान अस्पताल की प्रभारी अधिकारी, प्रोफेसर डॉ उषा रंगनाथन, अस्पताल कर्मियों एवं अस्पताल से सम्बद्ध सामाजिक सेवा संस्थानों एवं मरीजों से अस्पताल की सुविधाओं एवं अस्पताल कर्मियों के समक्ष चुनौतियों के सन्दर्भ में चर्चा भी की। एडवोकेट विजय पांडे ने इस अवसर पर मौजूद लोगों के बीच आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के उद्देश्यों और गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय भी दिया। अर्बन हेल्थ एंड ट्रेनिंग सेंटर (जेजे अस्पताल) की प्रभारी अधिकारी, प्रोफेसर डॉ उषा रंगनाथन ने आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि के अवसर की गई पहल की सराहना की एवं भविष्य के लिए समर्थन के दायरे पर चर्चा भी की।

आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस

आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस भारत का पहला राजनीतिक मंच है जो देश में कार्यरत पेशेवरों और उद्यमियों की जरूरतों और आकांक्षाओं पर केंद्रित है। एआईपीसी के विचार का आकलन इस बात से होता है कि आज के भारत में पेशेवरों को राजनीति से अलग कर दिया गया है, जबकि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद पहले कुछ दशकों में यह स्थिति अलग ही थी। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पेशेवरों एवं उद्यमिओं ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन स्वतंत्रता के बाद कुछ दशकों के उपरांत इन्हें धीरे धीरे राजनीति से किनारे कर दिया गया।

एआईपीसी के अस्तित्व का मूल उद्देश्य यही है इसके सदस्यों को राजनीति से जोड़ने के लिए केंद्रित एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के सदस्य एक समावेशी, प्रगतिशील सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक एजेंडे को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक प्रमुख विभाग है, जो कि भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा राजनीतिक आंदोलन है।

Mayank Sharma

Mayank Sharma

Next Story