×

Sonbhadra News: औचक निरीक्षण में ग्राम पंचायत सचिवालय मिले बंद, प्रधान के घर रखा मिला कंप्यूटर

Sonbhadra News Today: चतरा ब्लाक के पन्नूगंज और भुसौलिया ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय के संचालन को लेकर, डीपीआरओ विशाल सिंह की तरफ से किए गए औचक निरीक्षण में कई खामियां सामने आई।

Kaushlendra Pandey
Published on: 25 Aug 2022 2:08 PM GMT
Village Panchayat Secretariat found closed in surprise inspection, computer found kept at Pradhans house
X

सोनभद्र: औचक निरीक्षण में ग्राम पंचायत सचिवालय मिले बंद

Sonbhadra News: चतरा ब्लाक (Chatra Block) के पन्नूगंज और भुसौलिया ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय के संचालन को लेकर, डीपीआरओ विशाल सिंह की तरफ से किए गए औचक निरीक्षण में कई खामियां सामने आई। जहां पंचायत सचिवालयों का संचालन ठप मिला। वहीं यहां के लिए खरीदे गए कंप्यूटर प्रधान के घर रखे होने की जानकारी मिली। सचिवालय परिसर में घास उगी पाई गई। इसको लेकर जहां सफाईकर्मी की वेतन वृद्धि रोक दी गई। वहीं दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधान-सचिव को नोटिस जारी करने के साथ ही एडीओ पंचायत और पंचायत सहायक को चेतावनी जारी की गई। सचिव का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया गया है।

डीपीआरओ विशाल सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत चतरा सुधाकर राम और डीपीसी अनिल केशरी को साथ लेकर सबसे पहले ग्राम पंचायत भुसौलिया पहुंचे। यहां देखा कि सचिवालय के प्रांगण में घास जमी हुई है। सचिवालय संचालित नहीं है। पंचायत सहायक ने बताया कि कंप्यूटर प्रधान के घर पर रखा है। इस पर डीपीआरओ ने प्रधान और सचिव को नोटिस जारी जवाब मांगा। वहीं उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की।


वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश

सफाई कार्य न किए जाने की शिकायत पर सफाईकर्मी की एक वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत पन्नूगंज के निरीक्षण में भी पंचायत सचिवालय बंद पाया गया। पंचायत सचिवालय के लिए जाने के लिए रास्ता भी सही नहीं मिला। देखने से प्रतीत हो रहा था कि महीनों से पंचायत सचिवालय संचालित नहीं है। बावजूद विकास खंड से पंचायत सचिवालय के संचालन की बराबर गलत रिपोर्टिंग की जा रही है। इसके लिए प्रधान से जहां स्पष्टीकरण मांगा। वहीं सचिव का वेतन रोकते हुए, पंचायत सहायक और एडीओ पंचायत चतरा को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया गया।

ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के कार्यों का भी सत्यापन

डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि सभी पंचायत सचिवालय संचालन की अवस्था में रहें, इसका ख्याल रखा जाए। पन्नूगंज ग्राम पंचायत में जो भी कार्य हुए हैं। उसका तीन नवंबर को खुली बैठक का आयोजन कर सत्यापन कराया जाए। दोनों ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के कार्यों का भी सत्यापन पाया गया और दूसरी किस्त जारी करने की संस्तुति दी गई।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story