×

आवास का पैसा मांगने पर ये प्रधान देता है जान से मारने की धमकी

यूपी के शाहजहांपुर में ग्राम प्रधान से नाराज युवक इलाके के सबसे ऊंचे टावर पर चङ गया। ग्राम प्रधान ने युवक से आवास दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठ लिये थे।

Roshni Khan
Published on: 21 July 2019 10:41 AM GMT
आवास का पैसा मांगने पर ये प्रधान देता है जान से मारने की धमकी
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में ग्राम प्रधान से नाराज युवक इलाके के सबसे ऊंचे टावर पर चङ गया। ग्राम प्रधान ने युवक से आवास दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठ लिये थे। जब आवास नही मिला तो युवक ने पैसे मांगे लेकिन ग्राम प्रधान जान से मारने की धमकी देने लगा। नाराज युवक आज ग्राम प्रधान पर कार्यवाही की मांग को लेकर उंचे टावर पर चङ गया। फिलहाल पुलिस युवक को नीचे उतरने का प्रयास कर रही है।

ये भी देखें:बलरामपुर: रेलवें ट्रेक पर मिलें अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

घटना थाना जलालाबाद की है

घटना थाना जलालाबाद के गुनारा गांव की है। यहां के रहने वाले अजहरुद्दीन नाम के युवक से ग्राम प्रधान ने आवास दिलाने के नाम आठ हजार रूपये ले लिए। काफी इंतजार के बाद भी जब युवक को आवास नही मिला तो उसने ग्राम से प्रधान से वापस पैसे मांगे। जिसके बाज ग्राम प्रधान उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। दोनो के बीच कई बार विवाद हुआ। युवक ग्राम प्रधान की थाने शिकायत करने जाता तो पुलिस कोई कार्यवाही नही करती है।

ये भी देखें:प्रतापगढ़ SP अभिषेक सिंह ने संग्रामगढ़ SO धुएंबाज प्रवीण कुशवाहा निलंबित

जिसके बाद अब ग्राम प्रधान पर कार्यवाही की मांग को लेकर गांव के सबसे ऊंचे टावर पर चङकर हंगामा करने लगा। धीरे धीरे गांव मे खबर फैली तो टावर के पास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

ये भी देखें:बिजनौर: एस.बी.आई लाइफ-इंश्योरेंस कर्मचारी तनुज भारती को पुलिस ने किया गिफ्तार

सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुच गई। अधिकारी युवक को टावर से उतारने के काफी प्रयास कर रही है। लेकिन युवक नीचे आने को राजी नही है। वह टावर पर से ही धमकी दे रहा है कि अगर हमारी मांग नही मानी तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा।

ये भी देखें:शाहजहांपुर: थाना जलालाबाद के मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, प्रधान के खिलाफ कार्यवाही की मांग

टावर पर चङे युवक की मां जरीन ने बताया कि ग्राम प्रधान ने आठ हजार रूपए आवास दिलाने के नाम पर लिए थे। काफी टाईम बीत जाने के बाद भी आवास नही मिला तो अजहरुद्दीन ने पैसे मांगे तो ग्राम प्रधान जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस भी कोई मदद नही कर रही है। इसलिए वह टावर पर चङ गया।

वही एसपी ग्रामिण का कहना है कि युवक को टावर से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। उसकी मांगो पर भी विचार किया जा रहा है। जल्द ही युवक को उतार लिया जाएगा।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story