×

शाहजहांपुर: आबादी में मगरमच्छ पहुंचने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने पकड़ा

यूपी के शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय मगरमच्छ सोमवार (23 अक्टूबर) को आबादी मे घुस गया। इस दौरान गांव मे अफरातफरी मच गई। कुछ लोग अपनी जान बचाने मे लगे रहे तो कुछ लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया।

priyankajoshi
Published on: 23 Oct 2017 8:27 AM GMT
शाहजहांपुर: आबादी में मगरमच्छ पहुंचने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने पकड़ा
X

शाहजहांपुर: बाजुपर कुमरिखा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय मगरमच्छ सोमवार (23 अक्टूबर) को आबादी में घुस गया। इस दौरान गांव मे अफरातफरी मच गई। कुछ लोग अपनी जान बचाने में लगे रहे तो कुछ लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया।

मगरमच्छ ने खुद को घिरता देख नहर मे जाने की कोशिश की, लेकिन इतने में सूजबूझ के साथ ग्रामिणों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और थाने ले आए। जहां वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया।

क्या था मामला?

थाना कटरा के बाजुपर कुमरिखा गांव में सोमवार को ग्रामिण खेतों पर काम करने जा रहे थे। ग्रामिण विरेश ने बताया कि वह आज अपने खेत पर जा रहे थे। तभी गांव में ही नहर किनारे एक बड़े मगरमच्छ देखा तो वह दहशत में आ गया। तभी उसने गांव मे मगरमच्छ होने की सूचना दी। इतने में मगरमच्छ रेंगता हुआ आबादी में आ गया जिसे देखकर गांव मे अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कुछ लोग अपनी जान बचाते रहे तो कुछ ग्रामिणों ने उसको पकड़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान मगरमच्छ नहर की ओर जाने लगा। कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामिणों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामिणों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर साइकिल पर लाधकर थाने ले गए। जहां वन विभाग पहुंची टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया।

क्या कहा अमित कुमार ने?

संभागीय अधिकारी वानिकी क्षेत्र अमित कुमार ने बताया कि ग्रामिणों ने मगरमच्छ को पकड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया है। मगरमच्छ की लंबाई करीब 7 फिट है। उन्होंने कहा कि फिलहाल, इसको नदी मे छोड़ दिया जाएगा।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story