Mirzapur News: पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में सपाईयों ने दिखाई ताकत, एक क्लिक में पढ़ें मीरजापुर की बड़ी खबरें

मीरजापुर में सम्मेलन को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने अति पिछड़ों के साथ धोखा किया है।

Brijendra Dubey
Report Brijendra DubeyPublished By Ashiki
Published on: 29 July 2021 3:07 PM GMT
Backward Classes Conference
X

 सपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

मीरजापुर: समाजवादी पार्टी की ओर से गुरूवार को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डा राजपाल कश्यप के जनपद में जगह-जगह आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। सम्मेलन में सपाईयों ने अपनी ताकत का एहसास भी कराया। समाजवादी पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट व पहाड़ी विकास खण्ड के ग्रामसभा रानी चैकिया आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में जनपद के कोने-कोन से आये पिछड़े वर्ग के नेताओं ने केन्द्र व प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के पीएम और सीएम देश व प्रदेश की जनता के साथ झूठ बोल रहे है। लोगो ने पिछड़े वर्ग के लोगो को हमेशा सपा के साथ रहने और उनके उत्थान में भागीदारी बताया।

बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डा राजपाल कश्यप ने कहाकि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने अति पिछड़ों के साथ धोखा किया है। उपस्थित लोगो को आगाह किया कि यदि भाजपा दोबारा सत्ता में आयी तो देश में तानाशाही लागू हो जायेगा। उन्होने कहाकि पिछड़ा वर्ग को जोड़ने के लिए निकले है और पिछड़े वर्ग के लोगो को सम्मेलन के माध्यम से जोड़ने का काम कर रहे है।


आरक्षण, महंगाई, कानून व्यवस्था पर बोलने की छूट नहीं

आज उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो गया है। प्रदेश के सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार में पूरी तरह से परेशान है। यहां तक कि प्रेस के लोगो पर भी भाजपा सरकार द्वारा फर्जी मुकदमा कायम किया जा रहा है। उनके घरो पर छापेमारी की जा रही है, यह देश के लिए खतरा की स्थिति है। आरक्षण को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। भाजपा सरकार में आरक्षण का घोटाला किया जा रहा है। शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण का घोटाला किया गया हैं। भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर एवं सरसों के तेल के मूल्य मे काफी वद्वि की गई है। सरसों के तेल की मंहगाई का मार सबसे अधिक यदि किसी पर पड़ रहा है तो वह गरीब एवं आम जनता पर पड़ रहा है।


सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, अशोक यादव, जवाहर लाल मौर्या, सुरेन्द्र सिंह पटेल, आशीष यादव, अभय यादव, रामगोपाल बिन्द, धर्मेन्द्र मौर्या, गिरधारी पाल, हिन्छलाल बिन्द, विशाल यादव, अतीक खां, पंकज पटेल, शैलेष पटेल, अनिल यादव, आदर्श यादव आदि ने सम्बोधित किया।

सम्मेलन में मुख्यरूप से विनोद यादव, सौरभ पटेल, अनूप त्रिपाठी, दीपक मौर्या, सत्यम त्रिपाठी, महेन्द्र यादव, इलियास खां, रामजी यादव, हरि यादव, श्याम मोहन यादव, चन्दन यादव, हरिशंकर यादव, विजयशंकर प्रजापति, घनश्याम साहू, राकेश यादव, शिवकुमार यादव, लल्लू बिन्द, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा, विनोद चौधरी, शिवदत्त निषाद, रामजी बिन्द, दशरथ निषाद, राजकुमार यादव, संतोष यादव, सुरेश यादव, संतवीर मौर्या आदि मौजूद रहे।

वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में सभापति ने ली जानकारी

विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधित संयुक्त समिति की प्रथम उप समिति के द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गृहों का निरीक्षण सभापति एवं सदस्यों के द्वारा किया गया, जिसमें प्रमुख रुप से संप्रेक्षण गृह, किशोर मोर्चाघर, वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय वृद्धा आश्रम एवं पटेंगरा नाला विंध्याचल रहे। सभापति के द्वारा वन स्टॉप सेंटर के द्वारा दी जा रही समस्त सेवाओं एवं कार्यशैली की जानकारी ली गई। समस्त रिकॉर्ड रजिस्ट्ररों की जांच की गई सेंटर पर उपस्थित समस्त कर्मियों से उनके पद के दायित्व की जानकारी ली गई। सेंटर के द्वारा बताया गया कि भारत सरकार की मंशानुरूप जो भी हमारी महिला पीड़िताएं हैं उन्हें एक छत के नीचे परामर्श सेंटर, विधिक सेवा, मेडिकल सेवा एवं पुलिस सहायता जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।


निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विकास अधिकारी आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे

शिलान्यास के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने तैयारियो का लिया जायजा

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने विन्ध्याचल पहुॅचकर विन्ध्य काॅरीडोर में चल रही तैयारियो के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पक्का घाट, पुरानी वीआईपी मार्ग, नये वीआईपी मार्ग, कोतवाली गली, गंगा पहुॅच मार्ग आदि कार्यो का निरीक्षण किया।


सम्बन्धित अधिकारियो को कार्य मे तेजी लाते हुये कल शाम तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भी उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने बिनानी डिग्री कालेज मे बन रहे हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया तथा जीआईसी कालेज महुवरिया मे पहुॅचकर जनसभा स्थल मंच सेफ हाउस आदि समस्त कार्यो का निरीक्षण किया तथा बिन्दुवार प्रगति के बारे मे जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अधिशाषी अभियन्ता लोनिवि के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashiki

Ashiki

Next Story