×

Mirzapur News: शीर्ष नेतृत्व स्पष्ट करे, आखिर क्यों ललितेश पति त्रिपाठी ने दिया त्यागपत्र : अशोक उपाध्याय

Mirzapur News: जिले के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपना अपना वीडियो वायरल कर इस्तीफे की घोषणा कर रहे हैं।

Brijendra Dubey
Report Brijendra DubeyPublished By Shweta
Published on: 25 Sep 2021 1:20 PM GMT
Mirzapur News:  शीर्ष नेतृत्व स्पष्ट करे, आखिर क्यों ललितेश पति त्रिपाठी ने दिया त्यागपत्र : अशोक उपाध्याय
X

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी के पार्टी छोड़ने के बाद से जिले में कांग्रेस पार्टी के लिए संकट का समय आ गया है। मिर्जापुर में जिला कार्यकारिणी तथा जिला उपाध्यक्ष से लेकर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तक ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।

जिसके बाद से जिले के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपना अपना वीडियो वायरल कर इस्तीफे की घोषणा कर रहे हैं। जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं का इस्तीफा देने का क्रम जारी है। अभी तक कुल 30 कार्यकर्ताओं ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। जानकार सूत्रों के हवाले से अभी पता चल रहा है आदिवासी समुदाय के हजारों कार्यकर्ता एक साथ अपना इस्तीफा सौंपने की योजना बना रहे हैं।

कौन हैं ललितेश पति त्रिपाठी

पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रेल मंत्री भारत सरकार पं कमलापति त्रिपाठी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में विकास पुरुष के नाम से जाने वाले पं लोकपति त्रिपाठी के राजनीतिक विरासत की अगुवायी करने वाले उनके नाती पूर्व विधायक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी के कांग्रेस छोड़ने के बाद विंध्याचल मंडल के तीन सीटों में से एकमात्र विधानसभा सीट मड़िहान में 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि यह सीट जीतकर कांग्रेस के झोली में डाल दिए। ललितेश पति त्रिपाठी के इस्तीफा देने के बाद मिर्जापुर जिला कांग्रेस कमेटी में पार्टी में 50 साल से कांग्रेस का झंडा उठा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओ में बहुत आक्रोश में है। जिसको लेकर लगातार अपने इस्तीफे की घोषणा करते जा रहे हैं।

प्रियंका का वाराणसी आगमन का बिगड़ा खेल

जिसमें राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के दो अक्टूबर को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम फिलहाल किसी कारणों से टल गया है। लेकिन मिर्जापुर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय के नेतृत्व में जनपद के 30 कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने अपना त्यागपत्र दे दिया हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता अशोक उपाध्याय कहा मैं 1987 से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हूं, कभी कुछ नही कहा केवल झंडा लेकर चलता रहा। लेकिन अब नही चुप रहूंगा। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़ा हो रहा कि मड़िहान विधानसभा की सीट पर ललितेश पति त्रिपाठी प्रबल दावेदार थे। लेकिन ऐसी कौन सी बात हुई कि ललितेश पति त्रिपाठी ने अपना त्यागपत्र दिया। हम सिर्फ नेतृत्व से पूछना चाहते हैं पिछले चार पीढ़ी से यह परिवार पं जवाहरलाल नेहरू के साथ जुड़ा था। बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं । एक समय ऐसा भी आया था, जब सोनिया गांधी राजनीति में सक्रिय नहीं थी। उस समय भी ऐसा लगा था कि कांग्रेस खत्म हो जाएगी। लेकिन पं कमलापति त्रिपाठी के परिवार ने अपनी पूरी ताकत लगा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया। शीर्ष नेतृत्व उस दिन को भूल गया। वाराणसी में 2 अक्टूबर का कार्यक्रम चल रहा है। चार पीढ़ियों से वाराणसी में कोई कांग्रेस पार्टी को जानता है तो वह प कमलापति त्रिपाठी को जानता है । अगर मैं गलत कह रहा हूं तो अपना शब्द वापस लूंगा। हमारी मांग है कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए आखिर ऐसी कौन सी बात आई जिससे आहत होकर ललितेश पति त्रिपाठी ने त्यागपत्र दिया।

इस्तीफा सौंपने वाले कार्यकर्ता

प्रमुख रुप से अशोक उपाध्याय, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि दुबे , किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय पांडेय ,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रमेश सिंह पटेल, पूर्व महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी सुधीर उपाध्याय एवं अखिलेश मिश्रा .जिला सचिव रणजीत बेलदार, बृजेश द्विवेदी एवं लक्ष्मी राजभर जी , पटेहरा ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीदास मौर्य , पूर्व उपाध्यक्ष राजगढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी राजेश मिश्रा, पटेहरा ब्लॉक के न्याय पंचायत अध्यक्ष अजय पांडेय ,दुर्गा प्रसाद मिश्रा ,आशीष कुमार पांडे, अशोक यादव ,उत्तम कोल, रविंद्र पटेल ,राधेश्याम कोल , ओंकार पाल ,प्रकाश गिरी , रजनीश मिश्रा, अजीत मौर्य, संतोष तिवारी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, मझवा विधानसभा से रंग बहादुर राय पूर्व जिला सचिव , पूर्व जिला महामंत्री पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राम पांडेय , पूर्व नगर अध्यक्ष कछवां अखिलेश मिश्रा , न्याय पंचायत अध्यक्ष गुलाब चंद्र मौर्य , कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालचंद यादव, पूर्व नगर उपाध्यक्ष निशांत पांडेय पूर्व नगर अध्यक्ष जयदीप उपाध्याय , पूर्व नगर महामंत्री रोषु तिवारी ,पूर्व नगर सचिव चंचल उपाध्याय , लालधर पटेल , सौरभ पाण्डेय ,बब्बू पाण्डेय आदि लोगो ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Shweta

Shweta

Next Story