×

UP Election 2022: धार्मिक उन्माद पैदा कर साम्प्रदायिकता का माहौल बना रही भाजपा : सतीश चंद्र मिश्रा

UP Election 2022: आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनता को संबोधित करते हुए BSP के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मायावती के शासन (Mayawati Sarkar) में कानून का राज होगा, महजब की सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी होगी।

Brijendra Dubey
Published on: 20 Dec 2021 4:15 PM GMT (Updated on: 9 Jan 2022 7:43 PM GMT)
Mirzapur News: BJP is creating an atmosphere of communalism by creating religious frenzy: Satish Chandra Mishra
X

  मिर्ज़ापुर: BSP के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा

Mirzapur News: BSP के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (BSP National General Secretary Satish Chandra Mishra) ने सोमवार को बापू उपरौध इंटर कॉलेज (Bapu Upraudh Inter College) के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी की वर्तमान सरकार (UP Government) से जनता ऊब चुकी है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ धर्म व साम्प्रदायिक सोच से सर्वजन हिताय नहीं हो सकता, प्रदेश में दलितों का उत्पीड़न (Dalit harassment) हो रहा है। बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है, किसानों के साथ अत्याचार चरम पर है, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती (Former Chief Minister Kumari Mayawati) के शासन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि 2022 में बसपा की सरकार बनेगी।

मायावती के शासन में महजब की सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी होगी- सतीश मिश्रा

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मायावती के शासन (Mayawati Sarkar) में कानून का राज होगा सभी वर्गों एवं धर्मों के लोगों को जान -माल और महजब की सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी होगी। ब्राह्मण समाज पर ढाए जा रहे जुल्म को कुरेदते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज का सम्मान बसपा सरकार (bsp government) में ही सुरक्षित है।


राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बामी गांव के तीन ब्राह्मण लड़कों के हत्या का खुलासा अभी तक नही हुआ जबकि एक वर्ष से अधिक बीत गये। प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना करते हुए जनप्रतिनिधियों को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि बसपा की सरकार बनते ही न सिर्फ हत्यारों का पता लगाया जाएगा बल्कि आरोपी जेल भी जाएंगे।

किसानों की उपेक्षा की है वर्तमान सरकार

पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सांप्रदायिक हिंसा एवं तनाव में दिन रात गुजार रहे हैं। अगर 2022 में बीएसपी की सरकार बनी तो लोगो को भय मुक्त वातावरण मिलेगा। कहा कि किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य किसानों को तरक्की और खुशहाली के लिए नीतिगत फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने किसानों की दुर्दशा का जिक्र किया और प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया।


मुख्य कोऑर्डिनेटर डॉ. अशोक गौतम (Coordinator Dr. Ashok Gautam) ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है इसमें किसी भी प्रकार का जाति का भेदभाव नहीं है। सबका हित सुरक्षित है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी सुबोध राय, पूर्व राज्यसभा सदस्य सलिम अंसारी, वसीम अहमद, सियाराम जैसल, महेंद्र चौबे, मनीष तिवारी, पंकज सिंह, चंद्रेश पांडे, रमेश पटेल, गंगासागर तिवारी, बी सागर, पन्नालाल, सुरेश गौतम, अशोक चौबे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगाधर दुबे एवं संचालन जगत शास्त्री एडवोकेट ने किया।


मां विंध्यवासिनी के धाम में किया दर्शन पूजन

सोमवार को बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा देर शाम मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। पूजन सामग्री के साथ गर्भगृह में पहुंचकर विधि विधान से दर्शन पूजन के पश्चात पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। सतीश मिश्रा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। 2007 की अपेक्षा अधिक सीटें बसपा लेकर आएगी। भाजपा की सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में हर व्यक्ति परेशान है। वर्तमान सरकार दलित किसान एवं ब्राह्मण विरोधी सरकार है, महिलाओं संग दुष्‍कर्म हो रहा है। व्यापारी मजदूर सब परेशान हैं। बसपा की सरकार में भाईचारा के साथ सबकी तरक्की हो रही थी। फोन टैपिंग के मामले में कहा कि हमें इस बात की चिंता नहीं है चाहे जितना भी फोन टैप कराना हो करा लें।


भाजपा ब्राह्मणों की शक्ल भी नहीं देखना चाहती- सतीश मिश्रा

हम लोग मैदान में उतर चुके हैं और चुनाव की तैयारी में हैं। जनता ने मन बना लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकना है। इसके साथ ही सतीश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों की 500 से अधिक हत्याएं हुई हैं। भाजपा ब्राह्मणों की शक्ल भी नहीं देखना चाहती। सनातन धर्म विरोधी पार्टी है। मुख्यमंत्री नाथ संप्रदाय के हैं। इनके समाज में सनातन धर्म को सही नहीं मानते हैं। जो श्रद्धा का स्थान है वहां पर तोड़फोड़ कर लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगातार आता हूं। यहां पर लोग हमसे मिले हैं और लोग काफी दुखी हैं। लोगों के हाथ से रोजगार चला गया है लोगों को मुआवजा भी नहीं दिया गया। दस दस पुस्तों से बने मकानों को छीन लिया। आस्था के स्थल को पर्यटक स्थल बना दिया है। अभी बनारस के बाद मां विंध्यवासिनी के दरबार में भी उत्पीड़न कर लोगों की संपत्ति ले ले रहे हैं।


taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story