×

Mirzapur News : अंग्रेजी हुकूमत ने रखा था जिले का नाम मिर्जापुर , जानिए क्यों नाम बदलने को लेकर उठ रही मांग

Mirzapur News : मिर्जापुर जिले के नाम को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हैं। कुछ प्राचीन लोककथाओं के अंतर्गत विंध्याचल,अरावली एवं नीलगिरी से घिरे हुए क्षेत्र को विंध्यक्षेत्र के नाम से जाना जाता है।

Brijendra Dubey
Report Brijendra DubeyPublished By Vidushi Mishra
Published on: 20 Aug 2021 2:46 PM GMT
Mirzapur.
X

मिर्जापुर (फोटो- सोशल मीडिया)

Mirzapur News : भारतीय सवर्ण संघ के नेतृत्व में शुक्रवार को डीएम के माध्यम से राज्य सरकार को जिले का नाम बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा है। ये जिला हैं मिर्जापुर। भारतीय सवर्ण संघ का कहना है कि मिर्जापुर का प्राचीन नाम पंपापुर था।

शुक्रवार को भारतीय सवर्ण संघ के किए गए इन प्रस्ताव को लेकर मिर्जापुर में कोई विरोध नहीं हुआ। यहां कुछ सदस्य मौजूद थे। वहीं मिर्जापुर का नाम बदलकर "विंध्याचल नगर" किए जाने को लेकर कोई विरोध नहीं है।

लंबे समय से उठ रही मांग

मिर्जापुर के भारतीय सवर्ण संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहाकि विंध्याचल एक प्राचीन नगरी है जिसके नाम से हम लोगो को समूचा देश में जानता है। जिसे हम मिर्जापुर से नाम बदलकर "विंध्याचल नगर" चाहते हैं। राज्य सरकार को अब इसे मंजूरी देनी है। मिर्जापुर का नाम बदलने के लिए सालो से मांग उठ रही है। मिर्जापुर का नाम बदलने के लिए 2015 की मांग को पुनर्जीवित किया।

बताया पौराणिक महत्व

जिले के नाम को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हैं। कुछ प्राचीन लोककथाओं के अंतर्गत विंध्याचल,अरावली एवं नीलगिरी से घिरे हुए क्षेत्र को विंध्यक्षेत्र के नाम से जाना जाता है। विंध्यक्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों का अलग-अलग नामकरण हुआ।

इसका जीता जागता सबूत मांडा के समीप के क्षेत्र "पम्पापुर" के नाम से जाना जाता था, वर्तमान का अमरावती क्षेत्र "गिरिजापुर" के नाम से जाना जाता था, आसपास का क्षेत्र "सप्तसागर" के नाम से विख्यात हुआ।

अंग्रेजी अफसरों को भा गया था मिर्जापुर

17वीं शताब्दी में जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में तेज़ी से अपने पाँव पसार रही थी, कलकत्ता से लेकर दिल्ली तक कंपनी का कारोबार फैलता ही जा रहा था तब कंपनी के अफसरों को मध्य भारत में भी अपना व्यापार फ़ैलाने की आवश्यकता महसूस हुयी, अंग्रेजी अफसरों ने गंगा के रास्ते में पड़ने वाले लगभग सभी नगरीय क्षेत्रों का गहनता से पड़ताल किया।

ऐसे तमाम क्षेत्रों में विंध्याचल एवं गंगा की गोद में फैला विंध्यक्षेत्र अंग्रेजी अफसरों को भा गया। 1735 ईसवी में लार्ड मर्क्यूरियस वेलेस्ले नाम के एक अंग्रेजी अफसर ने इस क्षेत्र का नाम मिर्जापुर रख दिया।

मिर्जापुर शब्द का अर्थ

मिर्ज़ा शब्द अंग्रेजी शब्दकोश में 1595 ईसवी से जुड़ा जिसका शाब्दिक अर्थ है "राजाओ का क्षेत्र"। इस शब्द की अंग्रेजी शब्द अमीर एवं ज़ाद (पर्सियन) को मिलाकर बनाए शब्द अमीरजादा से हुयी। पर्शियन में अमीरजादा के लिए एक शब्द मोरजा भी है।

अतः अंग्रेज़ों ने अपने क्षेत्र विस्तार के समय मिर्ज़ा शब्द को सम्मान की तरह उपयोग किया। अंग्रेजी हुकूमत ने क्षेत्र का नाम "मिर्ज़ापुर" रख दिया। जिसका अर्थ हुआ "राजाओं का क्षेत्र" कुछ स्थानों पर अपभ्रंश के रूप में "मीरजापुर" नाम भी चलन में है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story