×

Mirzapur News: बेरहमी से पिटाई पर भड़का सवर्ण आर्मी, एसपी कार्यालय को घेरकर दिया धरना

Mirzapur Crime News: 26 दिसंबर को मारपीट के आरोप में पीड़ित योगेश तिवारी को गिरफ्तार कर उसके गुप्तांग में डंडा डालकर बेरहमी से पिटाई की गई।

Brijendra Dubey
Report Brijendra DubeyPublished By Ragini Sinha
Published on: 4 Jan 2022 1:01 PM GMT (Updated on: 4 Jan 2022 1:46 PM GMT)
Mirzapur crime news
X

योगेश की बेरहमी से पिटाई पर भड़का सवर्ण आर्मी 

Mirzapur News : लालगंज थाना में पुलिस की बर्बरता का चेहरा सामने आया है। पुलिस ने एक युवक के गुप्तांग में डंडा डालकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। वार्ता के लिए बुलाए जाने पर बीच का रास्ता अख्तियार करने के बाद अब धरना को समाप्त कर दिया गया है। फिलहाल, इस मामले की अभी जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामा

लालगंज थाना इलाके के पटेहरा ब्लॉक के रामपुर अतरी गांव निवासी योगेश तिवारी ने 26 दिसंबर को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर उसके गुप्तांग में डंडा डालकर पीटे जाने की जानकारी पीड़ित ने कोर्ट में पेशी के दौरान दी थी। इसके बाद पुलिस के खिलाफ़ विभिन्न संगठनों ने मोर्चा खोलकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था। दस दिन बीतने पर भी कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर सवर्ण आर्मी भी इस आंदोलन में शामिल हो गई। उन्होंने मंगलवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर न्याय की मांग को बुलंद किया। वार्ता के दौरान दबाव की पहल और बीच का रास्ता अपनाने की बात कहे जाने के बाद अब प्रदर्शन को खत्म कर दिया गया है। पीड़ित योगेश तिवारी पर लगाए गए धारा 307 को साजिश का हिस्सा बताया। इसे समाप्त कर दोषीजनों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पाण्डेय ने की।


पीड़ित को न्याय दिखाने की मांग

एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के समक्ष पहुंचे एसपी सिटी संजय कुमार ने प्रदर्शन कारियो के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। कहा कि कोई भी मसला वार्ता या विधिक कार्रवाई के अनुरूप ही हल किया जा सकता है ।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story