×

Modi Cabinet Expansion 2021: मोदी कैबिनेट में शामिल हुईं अनुप्रिया पटेल, जानिए उनका सियासी सफर

Modi Cabinet Expansion : मिर्जापुर जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल राज्यमंत्री के रूप में मोदी कैबिनेट में शामिल हुई हैं।

Brijendra Dubey
Report Brijendra DubeyPublished By Ashiki
Published on: 7 July 2021 2:29 PM GMT (Updated on: 7 July 2021 3:36 PM GMT)
Modi Cabinet Expansion 2021
X

अपना दल महासचिव अनुप्रिया पटेल- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Modi Cabinet Expansion 2021: आठ जुलाई को होने वाले मोदी कैबिनेट के विस्तार से भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) को भी साधने की कोशिश में सफल होते दिख रही है। एनडीए (NDA) में शामिल और भाजपा की सहयोगी अपना दल (S) को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) को दूसरी बार मंत्री बनाया है। अगले छह महीने में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सहयोगी दलों को साधने में जुटी है।

गौरतलब है कि 2014 में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली अनुप्रिया को राज्यमंत्री बनाया गया था। पांच साल तक वह मंत्री रहीं। फिर 2019 में मिली दोबारा जीत पर भी अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हालांकि इसके बाद भी कभी अनुप्रिया पटेल ने मोदी-योगी या भाजपा के खिलाफ कोई गलत बयान नहीं दिया।


यहां तक कि अपने लोकसभा क्षेत्र मिर्जापुर में भाजपा नेताओं और यूपी के मंत्रियों की तरफ से अनुप्रिया पटेल की लगातार अनदेखी भी हुई, लेकिन वह चुप रहीं। माना जा रहा है कि इसी का इनाम अब उन्हें मिला है। पिछले कुछ समय से अपना दल (एस) (Apna Dal) ने मोदी व योगी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व का दबाव जरूर बनाया। पिछले महीने अनुप्रिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी। उस दौरान सीएम योगी भी मौजूद थे। योगी कैबिनेट विस्तार के फिलहाल आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

प्रदेश सरकार में नौ विधायकों वाले अपना दल (एस) कोटे से अभी एक ही मंत्री है। अनुप्रिया अपना दल से दो मंत्री बनवाना चाहती थीं, लेकिन भाजपा ने अनुप्रिया पटेल के नाम की घोषणा कर मंत्रिमंडल में जगह दे दिया है।

अनुप्रिया शपथग्रहण, फूटे पटाखे उड़े गुलाल

अनुप्रिया पटेल के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होकर शपथग्रहण करते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। शपथग्रहण होते ही कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर बधाई दी। साथ ही पटाखे फोड़ और लड्डू बांटकर जश्न मनाया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के आज हो रहे विस्तार में मीरजापुर की सांसद और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथग्रहण होते ही उनके आवास, कार्यालय पर जुटे अपना दल के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। पिछले बार प्रधानमंत्री मोदी के सराकर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री का दायित्व को बखूबी एक वर्ष आठ महीने निभाते हुए अपने संसदीय क्षेत्र का विकास कराई थी। एक बार पुनः अनुप्रिया पटेल को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से क्षेत्र के विकास को आगे ले जाने की उम्मीद सभी को हैं।

अनुप्रिया पटेल के मंत्री पद की शपथ के कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जगी है कि एक बार फिर विकास का पहिया जहां रुका था उनके संसदीय क्षेत्र में दौड़ेगा।


अनुप्रिया पटेल का राजनीतिक करियर

अपना दल (स) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता सोनेलाल पटेल (Sonelal Patel) यूपी की सियासत में अपनी अलग पहचान और दबदबा रखते थे। सोनेलाल पटेल की मौत के बाद अनुप्रिया ने पार्टी में कदम रखा और राष्ट्रीय महासचिव बन गईं। अनुप्रिया पटेल ने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2012 के चुनाव से वाराणसी (Varanasi) के रोहनिया विधानसभा से किया। यहां उन्होंने साल 2012 के विधानसभा चुनाव में पीस पार्टी ऑफ इंडिया और बुंदेलखंड कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। रोहनिया से वह विधानसभा सदस्य के रूप में चुनी गईं। इसके बाद राजनीतिक सफर निरंतर आगे बढ़ता चला गया।

Ashiki

Ashiki

Next Story