TRENDING TAGS :
Raju Kanojia का जीवन परिचय, व्यापार से राजनीतिक तक की सफर, जाने यहां कहानी
Raju Kanojia: जिला पंचायत जिले के विकास की रूपरेखा तैयार करती हैं। ये एक तरह से गांव के लिए वही काम करती हैं जो नगर निगम शहरों के लिए करते हैं।
राजू कनौजिया
Raju Kanojia: जिला पंचायत जिले के विकास की रूपरेखा तैयार करती हैं। ये एक तरह से गांव के लिए वही काम करती हैं जो नगर निगम शहरों के लिए करते हैं। वहीं जिला स्तर पर जिला पंचायत का होता है, जिला पंचायत अध्यक्ष के पास विकास पर खर्च करने के लिए बहुत बड़ी रकम होती है। वह विकास की रूप रेखा तैयार करता है। जिला पंचायत की कार्यकारणी योजना बनाती है। जिला पंचायत अध्यक्ष के जिम्मे, सड़क, सफाई, बिजली पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को जुटाने की जिम्मेदारी होती है। मिर्जापुर जिले में कुल 44 जिला पंचायत सदस्य है। आज हम एक खास जिला पंचायत अध्यक्ष से बातचीत कर उनके बारे में जानने का एक छोटा सा प्रयास है।
राजू कनौजिया जीवन परिचय

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मिर्जापुर के जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया अदलहाट थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 34 वर्ष है। राजू कन्नोजिया की पढ़ाई 12वीं तक है। राजू कनौजिया की शादी हो चुकी है। इनकी पत्नी का नान सपना देवी हैं। राजू कनौजिया के दो बच्चे शिवन और गरिमा है।
राजू कनौजिया का व्यापार

राजू कनौजिया बताते हैं उनका व्यवसाय भी है। राजू कनौजिया का ट्रकों का व्यापार है। एक जगह से दूसरी जगह गिट्टी बालू गिराने का कार्य है। वह बताते हैं जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के पहले तक वह जिला पंचायत में कांट्रेक्टर का कार्य करते थे। जिला पंचायत में कॉन्ट्रैक्ट लेकर वह सड़के बनाने का कार्य करते थे। लेकिन अब जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए हैं। राजू बताते हैं हमारी कुछ दुकानें मुंबई में भी है। वहां पर भी व्यापार अच्छा चल रहा है। वह यह भी बताते हैं जब से जिला पंचायत अध्यक्ष बना हूं, तब से ठेकेदारी का कार्य बंद कर समाज की सेवा में लगे हैं।
राजनीति की शुरुआत

राजू कनौजिया का राजनीतिक सफर की शुरुआत 2010 से हुई। वह बताते हैं कि साल 2012 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हैं। भारतीय जनता पार्टी में कार्य करते थे। उससे पहले पिता जी संघ से जुड़े रहे। उन्ही से हमे प्रेरणा मिली जिसकी वजह से हमे भी जनता के सेवा में आनंद की अनुभूति मिलती है। जिसकी वजह से हमे भाजपा ने हमे जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिसके बाद हम चुनाव लडे और हमे जीत भी मिल गया।
राजू कनौजिया की संपति

राजू कनौजिया बताते हैं वह चार भाई है। उनकी जमीन भी है। सड़क निर्माण हाईवे में उनकी जमीन सरकार ने अधिग्रहित किया था। जिसका मुआवजा मिला है। हमारे हिस्से में कुल 14 करोड़ रुपए का मुआवजा मिला है। कुल यही संपत्ति है। खेत घर भी है।
विवाद से भी नाता

राजू कनौजिया बताते हैं कि, एक बाबा थे, हमारे यहां मजदूरी करते थे, उन्ही के जमीन का मामला था, उसमे हम स्वयं मुकदमा वादी थे, विवेचना के दौरान हमारा भी नाम शामिल कर लिया गया। वह बताते हैं धारा 302 के तहत चोलापुर थाने के वाराणसी में पंजीकृत है मुकदमा। वह बताते हैं उस मुकदमे के अलावा हमारे ऊपर कोई मामला नहीं है। जन सेवा के चलते हमारे ऊपर मुकदमा हुआ है।
खास उपलब्धि

राजू कनौजिया से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि हम जिला पंचायत अध्यक्ष बनकर जिले के प्रथम नागरिक है। उससे बड़ी उपलब्धि हमे क्या चाहिए। हमे बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जनता का प्रेम मिला सब उपलब्धि है हमारे लिए।
भविष्य का राजनीतिक प्लान

राजू कनौजिया से बातचीत करने पर उन्होंने बताया हम समाज सेवा जनता की सेवा में विश्वास रखते है। वर्तमान में जीवन जीते है। भविष्य किसने देखा है क्या होगा। वह बताते है महामारी का दौर चल रहा है हम कुछ नहीं कह सकते। अगर भारतीय जनता पार्टी हमे टिकट देगी तो हम छानबे विधानसभा सुरक्षित सीट है। हम वहां से आगामी चुनाव में विधानसभा का चुनाव लडेंगे। अगर पार्टी टिकट नहीं देगी तो जनता का सेवा करते है करते रहेंगे।