×

Revolt in NSUI : कांग्रेस से बगावत, जलाया पार्टी का झंडा, जानें क्या है मामला

UP Election 2022: एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक विवेक सिंह पटेल (NSUI National Convenor Vivek Singh Patel) की मौजूदगी में रविवार की शाम बागी गुट के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस (Congress) से बगावत कर दी है।

Kaushlendra Pandey
Published on: 27 Feb 2022 3:37 PM GMT
UP Election 2022: NSUI officials rebelled against Congress, burnt party flag, know what is the matter
X

 सोनभद्र: एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक विवेक सिंह पटेल ने किया कांग्रेस से बगावत

Revolt in NSUI : यूपी में चल रहे विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में छठे चरण के मतदान (6th phase polling) के पहले एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़े कई चेहरों ने कांग्रेस (Congress) से बगावत कर दी है। इसकी अगुवाई करने वाले एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक विवेक सिंह पटेल (NSUI National Convenor Vivek Singh Patel) की मौजूदगी में रविवार की शाम बागी गुट के कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चैक पर पार्टी का झंडा जलाया और कांग्रेस को राष्ट्रविरोधी बताते हुए विधानसभा चुनाव में विदेशों से फंडिंग लेने का आरोप लगाया और राहुल-प्रियंका (Rahul Gandhi- Priyanaka Gandhi) पर निशाना साधा। साथ ही पार्टी छोड़ने का ऐलान भी किया। एक साथ एनएसयूआई के कई बड़े चेहरों के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

राष्ट्रीय संयोजक विवेक सिंह पटेल के साथ शाम पांच बजे के करीब बढ़ौली चौक पहुंचे जिला महासचिव आशीष कश्यप, रामाज्ञा त्रिपाठी, विकास, सोनू आदि ने पार्टी का झंडा लगाते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के विरोध में नारे लगाए। विवेक ने दावा किया कि उनके साथ सोनभद्र के अलावा वाराणसी, इलाहाबाद सहित प्रदेश के कई जिलों से लगभग दो हजार एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।

कांग्रेस में मूल कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं मिल रही है- विवेक

कांग्रेस पर परिवारवादी पार्टी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार इटली के दौरे पर रहते हैं। मूल कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं मिल रही है। विवेक ने राहुल पर लड़कों की उपेक्षा कांग्रेस पर उत्तर प्रदेश के चुनावी में विदेशी फंडिंग के प्रयोग का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस नेतृत्व इसके जरिए देश को कमजोर करना चाहती है। इसीलिए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और इसको प्रश्रय देने वालों को लगातार संरक्षण देने में लगी हुई है।

प्रियंका कर रहीं मेहनत लेकिन जमीनी कार्यकर्ताओं से हैं दूर

राष्ट्रीय संयोजक विवेक सिंह पटेल ने राहुल की कार्यशैली पर कई तीखे सवाल उठाने के साथ ही प्रियंका गांधी द्वारा की जा रही मेहनत की सराहना की लेकिन यह भी आरोप लगाया कि वह जमीनी कार्यकर्ताओं से दूर हैं और उनकी तरफ से भी मूल कार्यकर्ताओं की भावना का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। प्रत्याशी चयन में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया।

सरदार पटेल पर टिप्पणी ने तैयार की बगावत की जमीन

विवेक की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर गौर करें तो कांग्रेस के एक खेमे की तरफ से सरदार पटेल पर राष्ट्रविरोधी होने का आरोप लगाए जाने के मामले ने बगावत की पूरी जमीन तैयार कर दी। लगातार 15 वर्ष तक एनएसयूआई से जुड़े रहकर जिस विवेक पटेल ने जिला कार्यकारिणी से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक का सफर तय किया। उसी विवेचक ने पटेल पर की जा रही टिप्पणी से आहत होकर एक झटके में कांग्रेस का साथ छोड़ने का ऐलान कर डाला।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story