BJP MLA Video Viral: भाजपा विधायक की उठक-बैठक पर अखिलेश का तीखा कटाक्ष, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

BJP MLA Video Viral: सोनभद्र (Sonbhadra) में रॉबर्ट्सगंज भाजपा विधायक भूपेश चौबे द्वारा उठक-बैठक करने का वीडियो वायरल होने के बाद अखिलेश यादव के ट्वीट ने सूबे की सियासत गरमा दी है।

Kaushlendra Pandey
Report Kaushlendra PandeyPublished By Ragini Sinha
Published on: 24 Feb 2022 3:13 AM GMT
BJP mla Bhupesh Choubey
X

भाजपा विधायक भूपेश चौबे  (Social Media)

BJP MLA Video Viral : भाजपा विधायक भूपेश चौबे (BJP mla Bhupesh Choubey) की तरफ से सोनभद्र (Sonbhadra News) के राबर्ट्सगंज (Robertsganj) में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में कान पकड़कर उठक-बैठक किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Former CM and National President of SP Akhilesh Yadav) द्वारा बुधवार किए गए ट्वीट (Akhilesh Yadav tweet) से सूबे की राजनीति गरमा उठी है। इसको लेकर सामने आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां भूपेश के लिए जान तक देने की बात कहकर सीधे मुकाबले की ताल ठोक दी। वहीं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से भी इस मसले को लेकर सपा पर जवाबी हमले की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विधायक भूपेश चौबे की उठक बैठक का वीडियो वायरल

मंगलवार की शाम एक कार्यक्रम में विधायक भूपेश चौबे की उठक-बैठक की वीडियो बुधवार को जैसे ही वायरल हुई, वैसे ही जिले की सियासत गरमा उठी। वहीं भाजपा और उसके विपक्षी दलों में 'सोशल मीडिया वार' छिड़ गया। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग जहां अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडलों पर वीडियो और स्क्रीनशॉट शेयर कर भाजपा पर निशाना साधने लगे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता इसे विधायक की सरलता बताते हुए, अपनों के बीच अपने लोगों से जाने -अनजाने हुई गलती की माफी मांगने का संस्कारित का तरीका बताने लगे।


इस बीच अखिलेश यादव की तरफ से आए ट्वीट ''हम कह रहे थे ना… 700 से ज़्यादा किसानों की मौत के लिए ज़िम्मेदार भाजपाई अगर कान पकड़कर 700 उठक-बैठक भी लगाएं तो भी जनता माफ़ नहीं करेगी… भाजपा के लोग वोट माँगने के लिए कुछ भी कर सकते हैं..'' ने जिले के साथ ही सूबे की सियासत एक बार फिर से गरमा दी।


किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यादवेंद्र प्रसाद द्विवेदी, भाजपा के जिला मंत्री संतोष शुक्ला सहित अन्य ने पलटवार करते हुए, भूपेश के लिए अब जान तक देने की बात कह डाली। जवाबी कमेंट में कहा गया कि भूपेश चौबे किसी को बेइज्जत नहीं कर रहे बल्कि अपने परिवार के लोगों से भूले भटके हुई गलतियों की माफी मांग रहे हैं, ये भारतीय संस्कृति की खूबसूरती है, आप इस भावना को कभी नहीं समझ सकते। वहीं सपा के लोग इसे भाजपा की हताशा और हार का संकेत बताते हुए देर रात तक अपने सोशल मीडिया हैंडलों पर कमेंट और रिट्वीट में लगे रहे। मतदाताओं के बीच भी इसको लेकर चर्चा छिड़ी रही।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story