×

Sonbhadra News: चुनाव में महेंद्र ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी, चंद्रपाल महामंत्री, अंशुमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित

Sonbhadra: सोनभद्र बार एसोसिएशन (सोबाए) के प्रतिष्ठापरक चुनाव में महेंद्र ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी, चंद्रपाल महामंत्री,अंशुमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

Kaushlendra Pandey
Published on: 28 Dec 2021 3:10 PM GMT
Sonbhadra News: चुनाव में महेंद्र ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी, चंद्रपाल महामंत्री, अंशुमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित
X

Sonbhadra News: सोनभद्र बार एसोसिएशन (Sonbhadra Bar Association) के प्रतिष्ठापरक चुनाव में अध्यक्ष पद (presidency) की बाजी महेंद्र प्रसाद शुक्ल (Mahendra Prasad Shukla) (339 मत) के नाम रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हेमनाथ द्विवेदी (232 मत) को 107 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंशुमान सिंह 401 मत पाकर निर्वाचित हुए। उन्होंने शिव राज सिंह (239 मत) को 162 मत से पराजित किया।

महामंत्री पद (general secretary post) के लिए चन्द्र पाल शुक्ल (Chandra Pal Shukla) ने 222 मत पाकर 16 मतों से विजय हासिल की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी आनन्द कुमार को नजदीकी मुकाबले में 206 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार मिश्र ने 344 मत प्राप्त कर 32 मत से जीत हासिल की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी भानु प्रताप को 312 मत मिले।

मतगणना कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ शुरू

एल्डर कमेटी चेयरमैन (Elder Committee Chairman) कृपा नारायण मिश्र एडवोकेट और मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट आदि की देखरेख में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे मतगणना कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू कराया गया। कुल 763 मतों की गिनती कराई गई, जिसके लिए 100-100 मतों की 6 राउंड एवं 63 मतों की गिनती 7 वें राउंड में कराई गई। अध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी जो अंत तक कायम रही। उन्हें 339 मत, निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमनाथ द्विवेदी एडवोकेट को 232 मत, संतोष कुमार पांडेय एडवोकेट को महज 89 मत मिला।

इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंशुमान सिंह एडवोकेट ने भी शुरू से ही बढ़त बनाए रखी जो अंत तक कायम रही। दिलचस्प मुकाबला महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर देखने को मिला। महामंत्री पद पर जहां चंद्रपाल शुक्ल एडवोकेट को कुल 222 मत मिले, वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी आनन्द मिश्र को 206 मत मिले। कुशकान्त मौर्य को 102 मत, मनोज कुमार दुबे को 98 मत और अशोक कुमार को महज 20 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार मिश्र एडवोकेट को 344 मत, निकटतम प्रतिद्वंद्वी भानु प्रताप को 312 मत मिले।

19 पदाधिकारियों का निर्विरोध हुआ चयन

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2021-2022 के चुनाव में 19 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि उपाध्यक्ष 10 वर्ष के उपर पद के लिए राजकुमार सिंह एडवोकेट एवं यादवेंद्र नारायण सिंह एडवोकेट उपाध्यक्ष10 वर्ष के नीचे दो पद के लिए ज्वाला प्रसाद एडवोकेट एवं परमानन्द एडवोकेट, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए विकास शुक्ल एडवोकेट, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए सीताराम चौहान एडवोकेट व संयुक्तमंत्री प्रकाशन के लिए श्रीमती कंचन सिन्हा एडवोकेट को निर्विरोध चुना गया है।

वहीं कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ के लिए इंद्रकुमार सिंह एडवोकेट, अरुण कुमार पाण्डेय एडवोकेट, प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, बृजेन्द्र कुमार एडवोकेट, नीरज कुमार सिंह एडवोकेट व दिनेश दत्त पाठक एडवोकेट तथा कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए मनोज कुमार एडवोकेट, कमलेश सिंह पटेल एडवोकेट , विवेक कुमार पाण्डेय एडवोकेट, संतोष कुमार सिंह एडवोकेट, सत्यनारायण गुप्ता एडवोकेट व रमेश कुमार पाल एडवोकेट निर्विरोध चुने गए

तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रमोद कुमार पाठक ने बेहद नजदीकी मुकाबले म़ेंं निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र कुमार पाठक को एक वोट से पराजित कर विजय हासिल की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामअनुजधर द्विवेदी ने बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव ,कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव(प्रशासन),संयुक्त सचिव(पुस्तकालय), संयुक्त सचिव(प्रकाशन) समेत 20 पदों के लिए के लिए चुनाव कराया जाना था।अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र कुमार पाठक, प्रमोद कुमार पाठक एवं सिद्धराज सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।


प्रमोद कुमार पाठक एक मत से विजयी घोषित

वहीं महामंत्री पद हेतु सिर्फ रामनरेश विश्वकर्मा एवं संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए सिर्फ अशोक कुमार भारती द्वारा नामांकन दाखिल हुए थे, जिन्हें मंगलवार को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। तहसील अधिवक्ता समिति के चुनाव में प्रमोद कुमार पाठक को 28 वोट, राजेंद्र कुमार पाठक को 27 वोट, सिद्धराज सिंह को मात्र 2 वोट मिले। इस प्रकार प्रमोद कुमार पाठक एक मत से विजयी घोषित किए गए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021


Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story