×

Sonbhadra News: गांव के पास टहल रहा तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद, घंटों चले सर्च आपरेशन के बाद मिली कामयाबी

चार दिन से विचरण कर रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा

Kaushlendra Pandey
Published on: 8 Nov 2021 9:56 AM GMT
pakada gaya tendua
X

कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ (फोटो-न्यूजट्रैक)

Sonbhadra News: घोरावल कोतवाली (Ghorawal Kotwali) क्षेत्र के पश्चिमी एरिया स्थित घुवास के पास वाले जंगल में पिछले चार दिन से विचरण कर रहे तेंदुए (pakada gaya tendua) को कड़ी मशक्कत के बाद रविवार की आधी रात के बाद पकड़ लिया गया। फिलहाल उसे वन विभाग (Forest department) परिसर में पिंजरे में रखा गया है। उसे अस्वस्थ बताया जा रहा है। उपचार के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

बताते चलें कि तीन दिन पूर्व घुवास के पास वाले जंगल में तेंदुआ देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद जंगल क्षेत्र से सटे गांवों में हड़कंप मच गया था। बताते हैं कि गत रविवार को घुवास निवासी दिनेश यादव अपने साथियों के साथ जंगल की तरफ जा रहा था। तभी उसकी नजर तेंदुए पर पड़ी तो उसने इसकी वीडियो बना ली। दोपहर बाद तेंदुए की मौजूदगी का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। इसके आधार पर ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद वन विभाग (Forest department) की टीम जंगल क्षेत्र में तेंदुए की तलाश में जुटी गई। आधी रात तक चले सर्च आपरेशन के बाद जंगल के ही एक हिस्से से उसे पकड़ (pakada gaya tendua) लिया गया। इसके बाद उसे पिंजरे में रख कर वन विभाग कार्यालय लाया गया और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई।

वन दरोगा अंजनी मिश्रा (Forest Inspector Anjani Mishra) के अगुवाई वाली टीम ने तेंदुए को पकड़ा। उधर, उभ्भा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव भी भी फोर्स के साथ वनकर्मियों की टीम के साथ बने रहे। टीम का कहना था कि जंगल में रात के समय तेंदुए जैसे हिंसक जानवर को पकड़ना काफी मुश्किल कार्य होता है। किसी तरह गाड़ियों की लाइट जला कर वन और पुलिस विभाग के कर्मियों ने उसे दबोचने में कामयाबी पाई। रेस्क्यू टीम की अगुवाई कर रहे वन दरोगा अंजनी मिश्रा के मुताबिक तेंदुआ पकड़ा (pakada gaya tendua) जा चुका है। उसे वन रेंज कार्यालय घोरावल लाकर रखा गया है। तेंदुआ कुछ बीमार लग रहा है। उसके चेकअप के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया है। चेकअप और उपचार के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अगली प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story