TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Sonbhadra: धान खरीद न होने से आक्रोशित किसान हाईवे पर उतरे, घंटों जाम लगने से आवागमन ठप

Sonbhadra News: जनपद सोनभद्र में धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने लगभग डेढ़ घंटे तक राबर्ट्सगंज-खलियारी राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने खरीद कराने का भरोसा दिया तब किसान शांत हुए।

Kaushlendra Pandey
Published on: 24 Dec 2021 1:40 PM GMT
Sonbhadra News: Farmers upset due to non-procurement of paddy landed on the highway, jammed for one and a half hours
X

सोनभद्र :धान खरीद पूरी तरह ठप होने से नाराज किसान, लगाया हाईवे पर जाम  

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Sarkar) के दावे और कड़े निर्देश के बावजूद जिले में क्रय केंद्रों पर धान खरीद (Paddy Purchase Centers) की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। चतरा क्रय केंद्र (हाट शाखा) (Chatra Purchasing Center) (Haat Branch) पर दो दिन से धान खरीद पूरी तरह ठप होने से नाराज किसान शुक्रवार को दोपहर बाद ढाई बजे के करीब सड़क पर उतर आए और राबर्ट्सगंज-खलियारी राजमार्ग को जाम कर दिया।

इसके चलते मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और धान खरीद शुरू कराने का भरोसा दिया तब जाकर लोग शांत हुए। किसान संगठन पूर्वांचल नवनिर्माण मंच की तरफ से श्रीकांत त्रिपाठी ने इंस्पेक्टर पन्नूगंज राजेश सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक भी सौंपा और जल्द धान खरीद शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


हॉट शाखा चतरा पर पहले दो काटा की जगह एक काटा कर दिया गया- किसान

किसानों का कहना था कि हॉट शाखा चतरा पर पहले दो काटा की जगह एक काटा कर दिया गया। वहीं बृहस्पतिवार से ही दोनों काटे बंद कर खरीद पूरी तरह ठप कर दी गई। किसान नेता श्रीकांत त्रिपाठी ने धान खरीद में हिलाहवाली का आरोप लगाते हुए कहा कि केद्रों पर खरीद प्रभावित हो रही है। शासन स्तर से भी काटे घटाए-बढाए जा रहे हैं।


खरीद बाधित न किया जाए

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय पांडेय से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि लखनऊ से ही मंडी समिति के दो केंद्रों को छोड़कर शेष सभी केंद्रों पर एक कांटा कर दिया गया है और अब से आनलाइन टोकन के जरिए खरीद की जाएगी। पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के गिरीश पांडेय ने कहा कि सोनभद्र मे धान विलंब से तैयार होता है, इसलिए खरीद बाधित न किया जाए। शनि मिश्रा, अभय पटेल, विजय सिंह, विनोद चौबे, शांति प्रकाश, शिव मुनी, लवकुश पाण्डेय, सुनील, गंगेश्वर, झाला, चन्द्रभूषण, केशव, गुड्डू, रमेश देव, अभियश सिंह, छविन्द्र, पप्पू गुप्ता, विमलेश, देवनारायण, प्रबल, सनिल सिंह, सुशील मिश्र, ताड़क नाथ, पवन आज ने भी धान खरीद में तेजी ना लाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story