×

Sonbhadra News : मकरा में मलेरिया से हो रही मौतों पर कांग्रेस ने किया हमला, सीएम-जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठाए सवाल

Sonbhadra News : प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खां ने कहा कि योगी सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल है। लगातार मौतों से स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई खुल गई है।

Kaushlendra Pandey
Report Kaushlendra PandeyPublished By Shraddha
Published on: 5 Dec 2021 1:26 PM GMT
मकरा में मलेरिया से हो रही मौतों पर कांग्रेस ने किया हमला
X

मकरा में मलेरिया से हो रही मौतों पर कांग्रेस ने किया हमला

Sonbhadra News : मकरा में लगातार मलेरिया से मौतों (Makra me ho rhi malaria se maut) को लेकर कांग्रेस प्रदेश सरकार पर हमलावर हो उठी है। कांग्रेस की यूपी इकाई ने जहां सोशल मीडिया हैंडल के जरिए हो रही मौतों पर जनता से प्रदेश सरकार से जवाब मांगने की अपील की है। वहीं जनता के जान की चिंता करने के बजाय मुख्यमंत्री पर रैलियों में व्यस्त होने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।

रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खां (State Vice President Maqsood Khan) और प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अशोक विश्वकर्मा (District in-charge Ashok Vishwakarma) की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं की एक टीम (Congress leaders team) मकरा पहुंची और पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना जताई। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था (health system) का आरोप लगाते हुए मौतों पर सरकार से जवाब मांगा।

कांग्रेस का ट्वीट

प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खां ने कहा कि योगी सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल है। लगातार मौतों से स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई खुल गई है। इस पर मुख्यमंत्री का मौन रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि मकरा में बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता लोगों की जान ले रही है।

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि आदिवासियों की मौत पर जनप्रतिनिधि भी मौन हैं। सिर्फ कांग्रेस इसको लेकर संघर्ष कर रही है। जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि मौतों के लिए जिम्मेदारों पर अब तक कार्रवाई न होना सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। फरीद अहमद, राबर्ट्सगंज शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जितेंद्र पासवान, जिला सचिव ऊषा चौबे, बेबी सिंह, रामकेश पनिका, आकाश वर्मा, संगीता श्रीवास्तव, रामचंद्र पनिका आदि ने पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story