TRENDING TAGS :
Sonbhadra News : सपाइयों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, टीईटी पेपर लीक, अवैध खनन परिवहन पर सरकार को घेरा
Sonbhadra News : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, सरसों का तेल बिजली बिल के बढ़ते हुए दामों पर रोक लगाई जाए।
सपाइयों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Sonbhadra News : भाजपा राज में जनता के बढ़ते उत्पीड़न, शक्ति के दावे के बावजूद धड़ल्ले से होता अवैध खनन-परिवहन (Illegal Mining Transport), टीईटी पेपर लीक (TET Paper Leak) आदि मसलों को लेकर सपा जनों ने बुधवार को प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कलेक्ट्रेट में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारे लगाए। जिलाधिकारी को नौ सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। भाजपा सरकार को 2017 के नारा गिट्टी बालू सस्ता होगा.. की याद दिलाते हुए उस पर अमल की मांग की गई।
अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष विजय यादव (District President Vijay Yadav) ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, सरसों तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिले में व्यापक पैमाने पर पत्थर-बालू का अवैध खनन- परिवहन किया जा रहा है।
पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने क्रय केंद्रों पर किसानों का धान अविलंब खरीदवाने, कलवारी-शाहगंज और राबर्ट्सगंज -खलियारी मार्ग को पुनः राजमार्ग से जिला मार्ग घोषित करने की मांग की। कहा कि सत्ता के संरक्षण में खान अधिकारी और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से डोलो स्टोन वाली खदानों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन-परिवहन किया जा रहा है। इसे रोकते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए।
अवैध खनन परिवहन पर सरकार को घेरा
पूर्व विधायक रमेशचंद्र दुबे ने कहा कि खान अधिकारी और आरटीओ की मिलीभगत से बगैर परमिट और बिना नंबर प्लेट की ट्रकों से गिट्टी-बालू का परिवहन हो रहा है। इस पर रोक लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गिट्टी बालू का दाम सस्ता किया जाए।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, सरसों का तेल बिजली बिल के बढ़ते हुए दामों पर रोक लगाई जाए। टेट परीक्षार्थियों का शोषण बंद किया जाए और जल्द से जल्द निष्पक्ष परीक्षा करा कर उन्हें नौकरी दी जाए। धान क्रय केंद्रों पर अलाव और रैन बसेरा की व्यवस्था की जाए। विद्युत उपभोक्ताओं को मनमाने ढंग से बिजली बिल भेज कर दी जा रही नोटिस पर रोक लगाई जाए। अनिल प्रधान, रमेश यादव कामरान खान लल्लू भारती, शिव नारायण कुशवाहा, रामप्यारे सिंह पटेल, परमेश्वर यादव, पवन पटेल, जूतेस गौतम, प्रमोद यादव, त्रिपुरारी प्रसाद, नजमुद्दीन, बुद्धि नारायण यादव आदि ने भी उपरोक्त मसलों को लेकर आवाज उठाई।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021