×

Sonbhadra News: मनोज सिन्हा ने बहन के घर आकर बंधवाई राखी, कहा- गुड गवर्नेंस के लिए याद आते रहेंगे कल्याण सिंह

कल्याण सिंह के चिर निद्रा में लीन होने पर दु:ख जताते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुड गवर्नेंस के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।

Kaushlendra Pandey
Published on: 22 Aug 2021 12:32 PM GMT
Jammu and Kashmirs Lieutenant Governor Manoj Sinha
X

सोनभद्र: बहन से राखी बंधवाते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने  

Sonbhadra News: तय कार्यक्रम के तहत जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोनभद्र के आमडीह गांव स्थित बहन के घर पहुंचकर रविवार को रक्षाबंधन पर्व के दिन शुभ मुहूर्त में राखी बंधवाई। इसके बाद दोपहर में सड़क मार्ग से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए वापस हो गए। निजी कार्यक्रम के तहत आने और संवैधानिक पद पर होने के कारण उन्होंने किसी भी तरह की सियासी टिप्पणी से परहेज किया। वही कल्याण सिंह के चिर निद्रा में लीन होने पर दु:ख जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गुड गवर्नेंस के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।

मनोज सिन्हा शनिवार की रात आठ बजे के करीब बहन के घर पहुंचे। रात में बहन और परिवार वालों से हाल-चाल जानने के बाद रविवार की सुबह पुराने परिचितों से मुलाकात की। इसके बाद शुभ मुहूर्त के समय मंत्रोच्चार के बीच राखी बंधवाई और सदैव रक्षा का वचन दिया। बहन को उपहार भी भेंट किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध बने रहे।

बहन से राखी बंधवाने के बाद कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए लखनऊ हुए रवाना

डीएम अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के अलावा जिले के अन्य आला अधिकारी आमडीह गांव में कैंप किए रहे। बिजली आपूर्ति को लेकर भी मुस्तैदी बनी रही। इसके बाद वाराणसी में भी उनका कार्यक्रम आयोजित था लेकिन कल्याण सिंह के निधन के चलते उन्होंने कार्यक्रम कैंसिल कर दिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लखनऊ रवाना हो गए।

कोई भी राजनीतिक टिपण्णी नहीं

पत्रकारों ने उनसे जम्मू-कश्मीर के हालात और सोमवार को महबूबा मुफ्ती की बैठक को लेकर बात करने की कोशिश की लेकिन संवैधानिक पद पर होने का हवाला देते हुए सवाल को टाल गए। बता दें कि मनोज सिन्हा पिछले कई सालों से प्रतिवर्ष आमडीह बहन से राखी बंधवाने आते रहते हैं। इस वर्ष उप राज्यपाल बनने के बाद सोनभद्र में उनका पहला आगमन था। उनके आगमन को लेकर सुकृत तक सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। आमडीह मोड़ के पास से होकर गुजरने वाले वाहनों पर भी पैनी नजर बनाए रखी गई। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सोनभद्र के साथ चंदौली, मिर्जापुर में भी अलर्ट रखा गया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story