×

Sonbhadra News : नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

यूपी के सोनभद्र (Sonbhadra) में किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की और और जान से मारने की धमकी भी दी।

Kaushlendra Pandey
Report Kaushlendra PandeyPublished By Ashiki
Published on: 11 Sep 2021 2:34 PM GMT
Mumbai Rape Case: मुंबई में
X

(सांकेतिक फोटो- न्यूजट्रैक) 

सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र (Sonbhadra) में जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की और और जान से मारने की धमकी भी दी।

वहीं मामले की जानकारी के बाद परिवार वालों ने भी युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पूरी होने के बाद शाम चार बजे के करीब उसका चालान कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव निवासी एक युवक ने क्षेत्र की एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वहीं लड़की ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने किसी से इस घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। नाराजगी जताने पर मारपीट भी की। जब यह बात पीड़िता के परिवार वालों को पता चली तो उन्होंने युवक और उनके परिवार वालों से संपर्क साधा लेकिन युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी के परिवार वाले भी शादी न करने की बात पर अड़े रहे। इसको लेकर क्षेत्र स्तर पर भी कुछ लोगों ने हस्तक्षेप की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। तब पीड़िता के पिता ने पुलिस को घटना से अवगत कराया और मामले की तहरीर दी।

पुलिस ने सच्चाई की जानकारी करने के बाद शुक्रवार की रात आरोपी अनिल कुमार पुत्र महेंद्र के खिलाफ धारा 366A, 376, 312, 323,506 आईपीसी और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद शनिवार की सुबह भरहरी गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जुगैल थानाध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है। पीड़िता नाबालिग है। इसलिए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

Ashiki

Ashiki

Next Story