×

Sonbhadra News : जंगल में मिली महिला की लाश, मुंह नाक में घुसी थी लकड़ी, अंध विश्वास का शक

Sonbhadra News : थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि थाने पर किसी महिला के गुम होने की सूचना नहीं दी गई है। महिला के गर्दन में दुपट्टा बंधा हुआ तथा मुंह व नाक में लकड़ी डाली गई मिली है।

Kaushlendra Pandey
Report Kaushlendra PandeyPublished By Shraddha
Published on: 29 Oct 2021 1:29 PM GMT
जंगल में मिली महिला की लाश पुलिस कर रही जांच
X

जंगल में मिली महिला की लाश पुलिस कर रही जांच 

Sonbhadra News : पहले महिला के मुंह और नाक में लकड़ी डालकर बेरहमी से हत्या की गई। इसके बाद शव ले जाकर जंगल (Jungle me mila shav) में फेंक दिया गया। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के करीब पुलिस को जंगल में शव फेंके होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी यह माना कि महिला की हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंका गया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह (SP Amarendra Prasad Singh) ने भी मौके का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए। वारदात के पीछे अंधविश्वास का मामला होने की आशंका जताई जा रही है।

म्योरपुर थाना (mayorpur police station) से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर बभनडीहा ग्राम पंचायत के सटे काचन गांव (Kachan Village) के पास स्थित जंगल में दीपावली पर घर की पोताई करने के लिए मिट्टी लेने जा रही महिलाओं ने जंगल में महिला का शव पड़ा देखा तो सन्न रह गई। वहां से भागती हुई गांव में पहुंची और ग्रामीणों को घटना के बारे में जानकारी दी।

जानकारी पाने के बाद मौके पर आसपास के गांव से कई ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने देखा कि महिला के गर्दन में दुपट्टा बंधा पड़ा है। मुंह और नाक में लकड़ी डाली गई है। महिला की नृशंस हत्या हुई देख गांव के लोग भी सन्न रह गए। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी (Police Station Ashwani Kumar Tripathi) ने शव को कब्जे में लेने के साथ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस को जंगल में शव फेंके होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया

वारदात की सूचना मिलने के बाद शाम पांच बजे के करीब एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और एएसपी राजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों से वार्ता कर जरूरी जानकारी हासिल की। म्योरपुर पुलिस को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि थाने पर किसी महिला के गुम होने की सूचना नहीं दी गई है। महिला के गर्दन में दुपट्टा बंधा हुआ तथा मुंह व नाक में लकड़ी डाली गई मिली है। जिस जगह महिला का शव मिला है, उसी के पास की झाड़ी में एक साड़ी और ब्लाउज भी फेंका मिला है। चूड़ी टूटी हुई पाई गई है। महिला की उम्र 25-26 वर्ष के लगभग है। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने महिला की हत्या कर शव को जंगल मे लाकर फेंक दिया। उसके हाथ पर सुनीता देवी लिखा पाया गया है। महिला कहां की रहने वाली है और उसकी हत्या क्यों की गई? इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महिला की हत्या के खुलासे के निर्देश मातहतों को दे दिए गए हैं। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही घटना पर से पर्दा उठा लिया जाएगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story