Sonbhadra: गोंगपा दो फाड़, असंतुष्ट गुट ने किया बसपा के साथ जाने का ऐलान, सपा गठबंधन पर लगाया आरोप

UP Election 2022: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशर्फी सिंह परस्ते की अगुवाई वाले असंतुष्ट गुट ने बृहस्पतिवार की शाम दुद्धी में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के साथ जाने का ऐलान कर दिया। सपा पर गठबंधन धर्म के विपरीत आचरण का आरोप लगाते हुए, अपने नेतृत्व पर निशाना भी साधा।

Kaushlendra Pandey
Report Kaushlendra PandeyPublished By Deepak Kumar
Published on: 24 Feb 2022 2:27 PM GMT
Sonbhadra News
X

बसपा के साथ मिले गोंगपा के सदस्य। 

Sonbhadra News: जिले में सपा की मजबूत सहयोगी मानी जा रही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (Gondwana Ganatantra Party) ने बड़ा झटका दिया है। राष्ट्रीय महासचिव अशर्फी सिंह परस्ते (National General Secretary Ashrafi Singh Parste) की अगुवाई वाले असंतुष्ट गुट ने बृहस्पतिवार की शाम दुद्धी में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के साथ जाने का ऐलान कर दिया। सपा पर गठबंधन धर्म के विपरीत आचरण का आरोप लगाते हुए, अपने नेतृत्व पर निशाना भी साधा।

राष्ट्रीय महासचिव असर्फी सिंह परस्ते ने सपा गठबंधन पर लगाया आरोप

दुद्धी कस्बे (duddhi town) में स्थित एक निजी धर्मशाला में बसपा के लोगों ने इसके लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (Gondwana Ganatantra Party) से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मान किया और भरोसा जताया कि उन्हें इससे जिले की चारों विधानसभा में मजबूती मिलेगी। वहीं, असंतुष्ट गुट की अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय महासचिव असर्फी सिंह परस्ते ने सपा गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुद्धी सीट (duddhi town) आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और हमारी पार्टी भी आदिवासियों की पार्टी है।


इसलिए आदिवासी हित में दुद्धी की सीट (duddhi town) गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (Gondwana Ganatantra Party) की थी। लेकिन सपा ने गठबंधन धर्म का निर्वहन नहीं किया। इसको लेकर अपने नेतृत्व पर भी निशाना साधा। कहा कि इस मसले पर वहां भी चुप्पी साधी रखी गई। इससे हम आदिवासी आहत हैं और जिले की चारों सीट पर सपा गठबंधन से हटकर अपनी ताकत दिखाएंगे।

इस दौरान रहे मौजूद

इस दौरान बभनी ब्लॉक के डेढ़ दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी बसपा का साथ देने की घोषणा की। समर्थन देने वालों में सुनील कुमार, जवाहिर, रूपनारायण, लक्ष्मण, बुद्धिनारायन, विंध्याचल, अयोध्या, प्यारेलाल, संतोष, मुन्ना,हरिप्रसाद, राजेश कुमार, बुद्धिनारायन प्रजापति, असर्फी, अजय, प्रदीप, रामप्रसाद और गुलाब आदि का नाम सामने आया। विधायक हरिराम चेरो, अखिल भारतीय आदिवासी महासंघ के जिलाध्यक्ष फौजदार सिंह परस्ते, बसपा नेता रामविचार गौतम, जिला सचिव राजेश धूसिया, दुद्धी विस अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story