×

Up Election 2022: सोनभद्र के घोरावल सीट पर बदले सियासी समीकरण, अब अपना दल कमेरावादी करेगी दावेदारी, सपा गठबंधन कोटे में गई सीट

Up Election 2022 : घोरावल सीट (Ghorawal seat) पर सपा (Samajwadi party) की इस बार अच्छी दावेदारी मानी जा रही थी, वह सीट गठबंधन (Gathbandan) के खाते में चली गई है।

Kaushlendra Pandey
Report Kaushlendra PandeyPublished By Ragini Sinha
Published on: 29 Jan 2022 11:50 AM GMT
Up election 2022
X

उत्तर प्रदेश चुनाव (Social Media)

Up Election 2022 : विधानसभा चुनाव 2022 (Up Election 2022) को लेकर सोनभद्र (Sonbhadra) के सियासी समीकरणों में बदलाव जारी है। जिले के जिस घोरावल सीट (Ghorawal seat) पर सपा (Samajwadi party) की इस बार अच्छी दावेदारी मानी जा रही थी, वह सीट गठबंधन (Gathbandan) के खाते में चली गई है। अब यहां से अपना दल कमेरावादी (Apna dal Kamerawadi) चुनाव लड़ेगी। पार्टी नेतृत्व ने जहां लखनऊ में प्रेस कॉंफ्रेंस कर इसका खुलासा किया। वहीं सेलफोन पर हुई वार्ता में जिलाध्यक्ष सीडी सिंह पटेल ने भी इसकी पुष्टि की है।

2017 में अनिल मौर्या ने भाजपा ज्वाइन कर लिया

वर्ष 2012 में अस्तित्व में आई घोरावल सीट पर पहली जीत सपा के रमेशचंद्र दुबे को मिली थी। उन्होंने इससे पहले राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शामिल रही घोरावल सीट पर दो बार से जीतते आ रहे बसपा के अनिल मौर्या को 15187 वोट से हराया था। वर्ष 2017 में मोदी लहर में अनिल मौर्या ने भाजपा ज्वाइन कर लिया और रमेश चंद दुबे को 57649 मतों से हराकर फिर से घोरावल सीट अपने पाले में कर ली। इस बार भी घोरावल में अनिल मौर्या और रमेश चंद्र दुबे का ही सीधा मुकाबला माना जा रहा था। हालांकि, यहां भाजपा या सपा किसी की तरफ से टिकट घोषित अभी तक नहीं किया गया है।
दो दिन पूर्व सपा की तरफ से जिले के तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने और घोरावल के लिए प्रत्याशी घोषित न करने के समय से ही अटकलें लगने लगी थी। शनिवार को यह अटकल बाजी सच भी साबित हो गई और अपना दल कमेरावादी की तरफ से सपा से हुए गठबंधन के तहत घोरावल सीट से दावेदारी का ऐलान कर दिया गया।
घोरावल सहित सात सीटों की बात फाइनल
सेल फोन पर हुई वार्ता में जिलाध्यक्ष सीडी सिंह पटेल ने सपा से हुए गठबंधन के तहत, घोरावल सीट उनकी पार्टी को उम्मीदवारी के लिए मिलने की पुष्टि की। बताया कि पहले चरण में सोनभद्र के घोरावल सहित सात सीटों की बात फाइनल हो गई है। शेष को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। उधर, पार्टी की नेता पल्लवी पटेल ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की गई पोस्ट में बताया है कि अपना दल कमेरावादी और समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगी। गठबंधन के तहत अपना दल कमेरावादी लगभग डेढ़ दर्जन सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगा।
इसी कड़ी में पहली सूची के सात सीटों को तय कर लिया गया है। उसमें वाराणसी की रोहनियां और पिंडरा, जौनपुर की मड़ियाहूं, मिर्जापुर की मड़िहान, सोनभद्र की घोरावल, प्रतापगढ़ सदर, प्रयागराज से शहर पश्चिमी विधानसभा सीट शामिल है। इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सहित अन्य सीटों की घोषणा अतिशीध्र की।
taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022 , ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story