×

UP Election 2022 Sonbhadra : भाजपा ने खेला बड़ा दांव, एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक विवेक समेत कई को किया अपने पाले में

UP Election 2022 Sonbhadra : सोनभद्र के सियासी रण में भाजपा ने बड़ा दांव खेला है, पूर्व नपा अध्यक्ष विजय और एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक विवेक सहित कई नेताओं को अपने पाले में कर लिया है।

Kaushlendra Pandey
Published on: 28 Feb 2022 4:58 PM GMT
UP Election 2022: BJP played a big bet, NSUI national convener Vivek has done many in its court
X

सोनभद्र: एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक विवेक सिंह पटेल ने भाजपा ज्वाइन किया

UP Election 2022 Sonbhadra: जनपद सोनभद्र में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही सियासी उलटफेर का दौर तेज हो गई है। पिछले दिनों सपा की तरफ से भाजपा (BJP News) के जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल (District Vice President Ramesh Patel) की पत्नी रीतू सिंह पटेल और भाई अशोक पटेल को अपने पाले में कर, जिले की सियासी पिच पर जहां बड़ा स्ट्रोक खेला गया था।

वहीं अब भाजपा ने, इसके जवाब में बड़ी चाल चली है। सपा (Samajwadi Party News) के कद्दावर नेताओं में शुमार, राबटर्सगंज नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष तथा जिला मुख्यालय पर मतदाताओं के एक वर्ग में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले विजय जैन के साथ ही कांग्रेस से बगावत करने वाले एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक रहे विवेक (NSUI National Convener Vivek) को भी उनके समर्थकों के साथ अपने पाले में कर लिया है।

इन नेताओं भाजपा ज्वाइन किया

उनके साथ ही सपा के अन्य कई लोगों को सोमवार की शाम जिला कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कराया गया। विजय जैन ने जहां भाजपा की ज्वाइनिंग के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होना बताया। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अशोक चैरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने उम्मीद जताई कि इससे भाजपा को बड़ा फायदा मिलेगा।

बता दें कि विजय जैन की जैन समुदाय में अच्छी पकड़ तो बताई ही जाती है, जिला मुख्यालय पर मतदाताओं के एक हिस्से में उनकी मजबूत पकड़ होने का दावा किया जाता है। नगरपालिका के चुनाव में निर्दल प्रत्याशी रहने पर मिले मत इस बात को साबित भी करते दिखते हैं। इसको देखते हुए विजय जैन और उनके साथ अन्य सपा कार्यकर्ताओं की ज्वाइनिंग को सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक रहे विवेक ने भी थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस से बगावत करने वाले एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक रहे विवेक सिंह पटेल ने भी अपने समर्थकों के साथ सोमवार को भाजपा ज्वाइन की। बता दें कि विवेक ने रविवार को कांग्रेस से अलग होने का एलान करते हुए पार्टी का झंडा झलाया था और कांग्रेस नेतृत्व पर देश को कमजोर करने के लिए चुनाव में विदेशी फंडिग का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया था।

इन लोगों ने भी ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

उक्त के अलावा वाशिद अली खान अल्पसंख्यक जिला सचिव सपा, सुरेंद्र जायसवाल पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सपा, सूर्यकान्त द्विवेदी, बंटी दूबे पूर्व जिला सचिव सपा, राजेश गोंड़ प्रदेश सचिव अनुसूचित जनजाति मोर्चा सपा, पवन जैन अध्यक्ष अग्रवाल समाज, श्यामा देवी पूर्व सभासद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़, सदर विधायक भूपेश चैबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुंदर निषाद, शंभूनारायण सिंह, अनूप तिवारी आदि उपस्थित रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story