×

Gorakhpur News: पूर्वांचल के प्रसिद्ध उद्योगपति विनोद कुमार जालान का निधन, CM योगी ने जताया दुःख

Gorakhpur News: उद्योगपति विनोद कुमार जालान की मृत्यु पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 20 Jan 2022 10:41 AM GMT
Gorakhpur News: Famous industrialist of Purvanchal Vinod Kumar Jalan died of heart failure, CM Yogi expressed grief
X

गोरखपुर: प्रसिद्ध उद्योगपति विनोद कुमार जालान

Gorakhpur News: पूर्वांचल के प्रसिद्ध उद्योगपति, विनोद कुमार जालान (Vinod Kumar Jalan) का हृदय गति रुकने (heart attack) से निधन हो गया। विनोद कुमार जालान को हृदय अघात उनके अपने नोएडा स्थित फ्लैट में हुआ। विनोद कुमार जालान किसी कार्य से सोमवार को गोरखपुर (Gorakhpaur) से दिल्ली (Delhi) गए थे।

बताया जा रहा है कि 19 जनवरी शाम को दिन में दिल्ली में काम करके शाम 6 बजे अपने नोएडा स्थित फ्लैट पर पहुंचे। नोएडा आवास के गार्ड के मुताबिक शाम 6:30 पर vomating महसूस हुई। अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उनकी हृदय गति रुक गई।

गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति रहे जुगुल किशोर जालान के सबसे छोटे पुत्र

बता दें कि गोरखपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति रहे जुगुल किशोर जालान (Jugul Kishore Jalan) के तीन पुत्रों ओमप्रकाश जलन और अशोक जालान में सबसे छोटे पुत्र थे।

गोरखपुर इंडस्ट्रियल एरिया (Gorakhpur Industrial Area) में इनकी जालान पॉलिटेक्स के नाम से धागे की फैक्ट्री है तथा GIDA में भी 104 एकड़ जमीन स्टेट गवर्नमेंट ने आवंटित कर रखी है जिसपर एक बड़ा उद्योग लगाने का प्रस्ताव था। बता दें कि बड़े भाई ओमप्रकाश जालान, सरिया निर्माण के क्षेत्र में प्रसिद्ध उद्योगपति है।

गोरखपुर: प्रसिद्ध उद्योगपति विनोद कुमार जालान का निधन

भाई अशोक जालान भी धागे और कपड़े निर्माण में बड़े उद्योगपति है। विनोद जालान के परिवार में पीछे पत्नी श्रीमती कविता जालान , पुत्र संचित जालान और पुत्री शिवांगी जालान है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने जताया दुःख

विनोद कुमार जालान की मृत्यु पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Shri Rajnath Singh) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। आज 20 जनवरी को पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार, गृह जनपद गोरखपुर में राप्ती के तट पर राजघाट में संपन्न होगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story