×

Lucknow News: रील बनाने के चक्कर में खतरनाक स्टंट से बाज नहीं आ रहे लोग, अब थार की छत पर डांस का वीडियो वायरल

Lucknow News: राजधानी में चलती ट्रैफिक और बीच सड़क पर विडियो शूट करने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। रील बनाने के चक्कर ने युवाओं का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो हर रोज वायरल हो रहा है।

Sunil Kumar (Chandauli)
Published on: 24 Jan 2023 8:20 AM GMT
X

कार की छत पर डांस करता युवक (सोशल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी में चलती ट्रैफिक और बीच सड़क पर विडियो शूट करने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। रील बनाने के चक्कर ने युवाओं का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो हर रोज वायरल हो रहा है। लेकिन ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए हर चौराहे पर खड़ी पुलिस इनपर नकेल नही कस पा रही है। ताजा मामला गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास का है।

खतरनाक तरीके से जीप की छत पर डांस

यहां फ्लाईवोर पर थार जीप की छत पर खड़े होकर डांस करते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक बेहद खतरनाक तरीके से जीप की छत पर डांस कर रहा है, लेकिन उसे रोकने टोकने वाला कोई नही है। ये विडियो सोमवार रात का बताया जा रहा है। इससे पहले सोमवार को लोहिया पथ का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे कार का सन रूफ खोलकर कपल अश्लील हरकतें करते नजर आए थे।

स्कूटी पर किस करके जेल जा चुका युवक

चार दिन पहले हजरतगंज में ट्रैफिक के बीच चलती स्कूटी पर लड़का लड़की का किस करते वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से इनकी पहचान करके लड़के को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में इस प्रेमी जोड़े ने बताया था की वो अपने प्यार को अलग तरह से दिखाने के लिए रील बनाना चाह रहे थे। इसी बीच किसी ने उनकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने लड़के को जेल भेज दिया और लड़की नाबालिग होने की वजह से बच गई।

थोड़े से पैसों के चक्कर में तोड़ रहे नियम

पुलिस अफसरों का कहना है की सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता और इससे मिलने वाले कुछ रुपयों के चक्कर में युवा नियमों को तोड़ रहे हैं। देश भर में कई घटनाएं सामने आई हैं जिसमे ऐसे स्टंट ने लोगों की जान चली गई है। मेट्रो सिटीज के बाद अब लखनऊ में भी यह शौक बढ़ता जा रहा है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story