×

सीएम योगी का पोस्टर लगाकर, तथाकथित विहिप नेता ने कब्जाई दुकान, BJP नेताओं ने झाड़ा पल्ला

By
Published on: 24 March 2017 3:48 AM GMT
सीएम योगी का पोस्टर लगाकर, तथाकथित विहिप नेता ने कब्जाई दुकान, BJP नेताओं ने झाड़ा पल्ला
X

hapud news

आगरा: प्रदेश में जैसा निजाम, वैसा भू माफियाओं का काम। सूबे में सत्ता बदलते ही बदलते ही अब भू माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। शाहगंज के सोरों कटरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम आदित्यनाथ योगी की फोटो लगा एक तथा कथित विहिप पदाधिकारी ने दुकान पर कब्जा कर लिया। दुकान की अंदर से दीवार तोड़ शटर पर ताला डाल दिया और 43 साल पुराने किराएदार को बेदखल कर दिया।

इस दबंगई से आक्रोशित होकर व्यापारियों ने एकजुट होकर थाने पर हंगामा काटा। मामले में किराएदार ने गल्ले में रखे रुपए और सोने की मूर्ति लूटने की तहरीर समिति अध्यक्ष के खिलाफ दी है।

क्या है मामला

थाना शाहगंज के सोरों कटरा में सत्तो लाला मिष्ठान भंडार के सामने सुनील खंडेलवाल का वर्ष 1974 से सुपर साइकिल स्टोर है। दुकान सनातन धर्म प्रचार समिति की है, जिसके अध्यक्ष विजय पचौरी हैं, जो स्वयं को विश्व हिंदू परिषद का सह संयोजक बताते हैं। सुनील ने बताया कि 25 फरवरी को अपनी बेटी के पास आंध्र प्रदेश और फिर कोलकाता गए थे। दुकान पर अपना ताला लगा गए थे।

दो दिन पहले बाजार के लोगों ने उनको विजय पचौरी द्वारा दुकान पर कब्जा करने की जानकारी दी। गुरुवार सुबह लौटने के बाद वह दुकान पहुंचे, तो बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पोस्टर लगा था।

दुकान के ताले तोड़कर विजय पचौरी ने अपने ताले डाल दिए थे। आरोप लगाया कि दुकान के गल्ले में रखे दस हजार रुपए, मंदिर में रखी सोने की मूर्ति आदि लूट लिए। बकौल सुनील, उनके पहुंचने पर ताले तोड़ने का आरोप लगा, तो विजय ने पुलिस बुला ली। पुलिस उसे थाने ले आई। इससे गुस्साए व्यापारी एकजुट होकर थाने पहुंच गए, समिति अध्यक्ष पचौरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे बीजेपी नेताओं ने झाड़ा पल्ला

दो महीने पहले था 'आप' का कार्यालय

सुनील खंडेलवाल और क्षेत्रीय दुकानदारों ने बताया कि विजय पचौरी ने दो महीने पहले अपने यहां 'आम आदमी पार्टी' कार्यालय का बोर्ड लगा रखा था। खुद को आप का कार्यकर्ता बताता था। चुनाव के दौरान भाजपा की लहर देख पुराना बोर्ड हटा दिया।

खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने लगा। दुकान के बाहर भाजपा का बोर्ड लगा दिया, जिसमें उसने खुद को विहिप सह संयोजक लिखा है। दुकानदारों का कहना था कि विजय यह सब साजिश के तहत पहले से कर रहा था। जिससे कि दुकान पर भाजपा नेताओं का फोटो लगा कब्जा करने के दौरान कोई उसका विरोध न करे।

भाजपा नेताओं ने झाड़ा पल्ला

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का फोटो दुकान पर कब्जा करने की जानकारी होने पर भाजपा नेता भी थाने पहुंच गए। विजय पचौरी खुद को भाजपा कार्यकर्ता बता रहे थे, लेकिन थाने पहुंचे भाजपाइयों ने उनके कार्यकर्ता होने से इंकार किया।

Next Story