×

विश्व हिन्दू परिषद: अयोध्या में धर्म सभा मुसलमानों के विरोध में नहीं

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने अयोध्या में धर्मसभा के शोर शराबे के बीच दो समुदायों के बीच अनहोनी को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह धर्मसभा मुसलमानों के विरोध में नहीं है बल्कि मंदिर की राह में रोड़ा बने हिंदुओं को चेतावनी देने के लिए है।

Anoop Ojha
Published on: 23 Nov 2018 1:19 PM GMT
विश्व हिन्दू परिषद: अयोध्या में धर्म सभा मुसलमानों के विरोध में नहीं
X

लखनऊ: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने अयोध्या में धर्मसभा के शोर शराबे के बीच दो समुदायों के बीच अनहोनी को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह धर्मसभा मुसलमानों के विरोध में नहीं है बल्कि मंदिर की राह में रोड़ा बने हिंदुओं को चेतावनी देने के लिए है।

यह भी पढ़े ......छावनी बनी अयोध्या: विहिप की धर्मसभा को लेकर प्रशासन सख्त

विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि अयोध्या के मुसलमानों के भयभीत होने की खबरें राम विरोधी ताकतें फैला रही हैं। यह राम भक्तों को बदनाम करना चाहती हैं। अयोध्या में राम भक्तों के जुटने का मकसद सिर्फ राम मंदिर निर्माण की इच्छा अभिव्यक्ति है। अयोध्या में न ही कोई भयभीत है और न ही वहां कोई अनहोनी होने जा रही है।

यह भी पढ़े ......अयोध्या के पहले बीएचयू से राम मंदिर के लिए उठेगी आवाज, विहिप ने कसी कमर

शर्मा ने कहा कि राम भक्त अयोध्या में मंदिर निर्माण की अभिव्यक्ति के बाद शांत तरीके से वापस लौट जाएंगे। तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले इस आयोजन से डर गए हैं। उनके पैर उखड़ने लगे हैं। इसलिए वह राम भक्तों को बदनाम करने वाली खबरें फैला रहे हैं।

यह भी पढ़े ......विहिप: चंपत राय ने किया 25 नवंबर को अयोध्या आने का आग्रह

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story