MP-मिजोरम चुनाव Live: मिजोरम में 75% मध्य प्रदेश में 74.6% वोटिंग

पांच करोड़ से अधिक मतदाताओं के लिए मध्य प्रदेश में तकरीबन 65 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां मतदाता चुनाव मैदान में मौजूद 2899 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, मिजोरम में 40 सीटों पर 209 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 15 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 28 Nov 2018 3:33 AM GMT
MP-मिजोरम चुनाव Live: मिजोरम में 75% मध्य प्रदेश में 74.6% वोटिंग
X

लखनऊ: आज मध्य प्रदेश की सभी 230 और मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान हो गया है।दोनों राज्यों में 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। एमपी की तीन सीटों को छोड़कर सभी सीटो और मिजोरम के सभी सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से होन लगे हैं। अन्य तीन सीटों पर आठ बजे मतदान शुरू हुआ।

मध्य प्रदेश में कई जगहों पर पोलिंग बूथों पर ईवीएम में खराबी की खबर है। भोपाल में ईवीएम की खराबी पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। उज्जैन में दो EVM बदले गए, अलीराजपुर में 11, बुरहानपुर में VVPAT बदले गए हैं। ईवीएम खराबी के विरोध में कांग्रेस भोपाल में प्रदर्शन कर रही है।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 3 बजे तक 58 फीसदी मतदान हुआ। और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 74.6 फीसदी मतदान हुआ। मध्य प्रदेश के भिंड विधानसभा के पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई। पोलिंग बूथ संख्या 120-122 के बाहर उपद्रवियों ने फायरिंग की। फायरिंग के कारण मतदान रुक गया है।

ये भी पढ़ें—नागौर रैली में PM ने कहा- जिन्हें मूंग और मसूर में अंतर नहीं पता वो करते हैं किसानों की बात

चुनाव अधिकारी की मौत

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर इस समय मतदान जारी है। इस बीच, राज्य में चुनाव के दिन तीन चुनाव अधिकारियों की मौत हो गई है।

बमोरी विधानसभा के परांठ मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे सोहनलाल बाथम की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह मतदाताओं को लाइन में लगा रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। गुना के अलावा इंदौर में भी दो चुनाव अधिकारियों की मौत हुई है। वहीं मध्य प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 9.32 फीसदी मतदान हुआ।

मिजोरम में सुबह 9 बजे तक 15% मतदान



मिजोरम में सुबह 9 बजे तक 15% मतदान दर्ज किया गया है।

पीएम मोदी ने की वोट डालने की अपील



पीएम मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज मध्य प्रदेश में मतदान का दिन है। प्रदेश के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें। इसके अलावा उन्होंने मिजोरम के वोटर्स से भी वोट डालने की अपील की।

ये भी पढ़ें— इलाहाबाद हाईकोर्ट: पढ़ने वाले कालेज में नियुक्ति के खिलाफ याचिका खारिज

बता दें कि पांच करोड़ से अधिक मतदाताओं के लिए मध्य प्रदेश में तकरीबन 65 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां मतदाता चुनाव मैदान में मौजूद 2899 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, मिजोरम में 40 सीटों पर 209 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 15 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें— कानपुर -75 पार्षदों ने महापौर को सामूहिक रूप से इस्तीफा सौपा

मिजोरम में वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर्स

मतदाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मिजोरम में पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए लगी वोटर्स की लाइन लगने लगी है।

शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी के किनारे की पूजा पाठ

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग शुरू हुई तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी के किनारे पूजा पाठ किया।

ये भी पढ़ें— चौराहे पर प्रोजेक्टर लगवाकर लोगों को यातायात नियमों पढ़ाया पाठ

मुझे मध्यप्रदेश के लोगों में पूर्ण विश्वास है: कमलनाथ

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि मुझे मध्यप्रदेश के लोगों में पूर्ण विश्वास है, वे साधारण लोग हैं। जिन्हें बीजेपी लंबे समय से लूट रही है। बता दें कि सुबह ये भी हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन किए हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story