×

भव्य शोभा के बीच वैष्णव कुम्भ का दूसरा शाही स्नान संपन्न, देखें मनमोहक झलक

वृन्दावन में चल रहे 40 दिवसीय वैष्णव कुम्भ का दूसरा शाही स्नान आज सम्पन्न होगा। विजय एकादशी पर्व पर होने वाले इस शाही स्नान से पूर्व नगर में भव्य पेशवाई निकाली गई।

raghvendra
Published on: 9 March 2021 9:14 AM GMT
भव्य शोभा के बीच वैष्णव कुम्भ का दूसरा शाही स्नान संपन्न, देखें मनमोहक झलक
X
photo newstrack

मथुरा। वृन्दावन में चल रहे 40 दिवसीय वैष्णव कुम्भ का दूसरा शाही स्नान आज सम्पन्न होगा। विजय एकादशी पर्व पर होने वाले इस शाही स्नान से पूर्व नगर में भव्य पेशवाई निकाली गई। यमुना के पुलिन तट से शुरू हुई पेशवाई नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। बैंड बाजा, ऊंट, घोड़े और पटेबाजी करते साधु संत पेशवाई में आकर्षण का केंद्र बने बने रहे। पेशवाई में सबसे आगे तीनों वैष्णव अनि अखाड़ों के महंत, चतुरः सम्प्रदाय महंत, उनके पीछे जगद्गुरु, महामंडलेश्वर, महंत अखाड़ा धारी, खालसा प्रमुख और जनमानस की भव्य शोभा देखते बन रही थी।

इसे भी पढ़ें: RNIL को पुनर्जीवित करने के विकल्पों पर चर्चा के लिए आंध्र प्रदेश के CM ने लिखा PM को खत

सनातन परंपरा का संदेश देने की कोशिश

पेशवाई परंपरा की जानकारी देते हुए रसिया बाबा ने बताया कि महाराजा पेशवा ने साधु समाज को संम्मान देने के लिए अपनी सेना के साथ—साथ कुम्भ में साधु संतों के साथ चले ओर उनको सम्मान देकर आनंद की प्राप्ति की थी। साथ ही साधुओं को राजशाही अंदाज देने के लिए इस परंपरा की शुरुआत की थी। वही क्रम आज तक चला आ रहा है। इसी क्रम में कुम्भ की तीनों अनि निर्मोही दिगंबर व निर्माणी अनि रहती है ओर उनके पीछे इन्हीं अखाड़ों के खालसों के साधु, संत, महंत रहते है। इससे शाही या पेशवाई का एक ही संदेश है कि धर्म का प्रचार—प्रसार हो सके। साथ ही श्रद्धालुओं को एक साथ दिव्य संतों के दर्शन हो सके और भक्त अपनी सनातन परंपरा को जान सके।

यमुना किनारे 56 हेक्टेयर में लगे इस वैष्णव कुम्भ से करीब 9 बजे शाही सवाई की शुरुआत हुई। ऊंट हाथी घोड़े बुग्गी में नागाओं, साधुओं के साथ चार सम्प्रदाय व धर्मगुरुओं की सवारी निकली। इस बार पेशवाई के रूट में बदलाव किया गया है। पेशवाई इस बार बांके बिहारी मंदिर होते हुए उनकी पटरानी यमुना महारानी के पास पहुंची। इस दौरान साधु—संत अपने साथ लाये हनुमान निशानों को स्नान कराने के बाद यमुना जल व यमुना रज से स्नान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक: कांग्रेस का BJP पर हमला, सदन में MLAs ने लगाए ‘CD-CD’ के नारे

raghvendra

raghvendra

राघवेंद्र प्रसाद मिश्र जो पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद एक छोटे से संस्थान से अपने कॅरियर की शुरुआत की और बाद में रायपुर से प्रकाशित दैनिक हरिभूमि व भाष्कर जैसे अखबारों में काम करने का मौका मिला। राघवेंद्र को रिपोर्टिंग व एडिटिंग का 10 साल का अनुभव है। इस दौरान इनकी कई स्टोरी व लेख छोटे बड़े अखबार व पोर्टलों में छपी, जिसकी काफी चर्चा भी हुई।

Next Story