×

Lucknow Mall Free Clothes: मॉल में मिल रहे फ्री कपड़े और जूते, जानिए लखनऊ का कौन सा शॉपिंग सेंटर

Lucknow Anokha Mall: अनोखा मॉल में गरीबों के लिए कपड़े, सैंडल, सूटकेस, स्कूल यूनिफॉर्म, कंबल और रजाई भी दी जाती है। मॉल दानावीरों की सूची में सबसे अधिक शहर के डॉक्टरों की संख्या है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 23 Jan 2023 9:14 AM GMT
lucknow mall
X

lucknow mall

Lucknow Anokha Mall: यूपी की राजधानी लखनऊ को तहजीबों का शहर यूं हीं नहीं कहा जाता है। यहां पर तहजीब लोगों में झलकती है। यह तहजीब ही है, जो यहां पर रह रहे निर्धन लोगों का खास ध्यान रखने में मदद करती है। सर्दियों के सीजन में जरूरतमंद और गरीबों का कैसे रखा जाता है, वह राजधानी लखनऊ में देखा जाता सकता है। शहर में एक ऐसा मॉल है, यहां पर निर्धन, मजदूर और जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध करवाता है, वो भी बिल्कुल मुफ्त में। हालांकि ये कपड़े सर्दियों के मौसम के होते हैं। गर्मियां आते ही यह मॉल बंद हो जाता है। इस मॉल की खास बात यह है कि यह कार्य बीते कई सालों कर रहा है, जिसके वजह शहर का निर्धन तबका लाभान्वित हो रहा है।

लखनऊ के इस इलाके में मौजूद

मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ जिस मॉल में गरीबों और जरूरतमंदों को सर्दियों के सीजन में मुफ्त में गर्म कपड़े उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, उसका नाम अनोखा मॉल है। यह अनोखा मॉल लखनऊ के रहीमनगर इलाके में मौजद है। इस मॉल में शहर के कई बड़े लोग सर्दियों के सीजन में अपने गर्म कपड़े दान करते हैं। दान हुए इन गर्म कपड़ों को शहर के जरूरतमंदों और गरीब लोगों को मुफ्त दिये जाते हैं, जिसकी वजह से कड़ाके की सर्दी से इन लोगों को बचाने में मदद करता है।

5 सालों से चल रहा अनोखा मॉल

यह अनोखा मॉल लखनऊ में दिसंबर महीने से शुरू हो जाता है और यह फरवरी महीने तक चलता है। कुल मिलकर तीन महीने इस मॉल खुलता है, यहां पर रिक्शा चालकों, मजदूरों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों और समाज के अन्य वंचित लोगों को सर्दियों के कपड़े मुफ्त में मुहैया करवाए जाते हैं। अनोखा मॉल में यह पमार्थ सेवा पिछले पांच साल से चल रही है।

मॉल का संचालक खान का यह है कहना

मॉल का संचालक डॉ. अहमद रजा खान का कहना है कि अन्य स्थानों और अवसरों पर जहां जरूरतमंदों और गरीब लोगों को गर्म कपड़े वितरित किये जाते हैं। वहां लोगों यह कपड़े लेने में संकोच करते हैं, लेकिन अनोखा मॉल में ऊनी कपड़े लेने की चाह रखने वाला व्यक्ति ऐसे प्रवेश कर सकता है, जैसे वह किसी शॉपिंग मॉल में कपड़े खरीदारी करने जा रहा हो। यहां पर गरीब व जरूरतमंद कपड़ों के साथ जूतों इत्यादि फ्री में ले सकता है। हालांकि इसके लिए उसको अपना साइज पता होना चाहिए।

गर्म कपड़ों के अलावा अन्य चीजें भी मुफ्त में मिली

उन्होंने कहा कि मॉल में दानदाताओं के साथ कपड़े, जूते आदि लेने वालों रिकॉर्ड रखा जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है, जिससे जरूरतमंद लोगों को ही लाभ मिल सके। उन्होंने पिछली घटना को याद करते हुए बताया कि कई बार ऐसा देखा गया था कि कई लोग यहां मुफ्त कपड़ा ले जाकर बाहर बाजार में बेच दिया करते थे। इसके अलावा अनोखा मॉल में गरीबों के लिए कपड़े, सैंडल, सूटकेस, स्कूल यूनिफॉर्म, कंबल और रजाई भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस मॉल दानावीरों की सूची में सबसे अधिक शहर के डॉक्टरों की संख्या है।

पिछले साल इतने लोग ले चुके कपड़े

अहमद खान ने कहा कि चार कर्मचारी रोजाना सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक अनोखा मॉल का संचालन करते हैं। पिछले साल करीब 3,000 से 4,000 लोगों ने इस मॉल से कपड़े लिए थे। कपड़े लेने वालों में ज्यादातर रिक्शा चालक, मजदूर और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग शामिल हैं।" मॉल के नाम के बारे में खान ने कहा कि अनोखा का मतलब सबसे अलग होता है। इस मॉल में कपड़ा दान भी कर सकते हैं और ले भी सकते हैं, इसलिए इसको अनोखा मॉल कहा गया है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story