×

BBD यौन शोषण मामला: आरोपी डाॅ. विजय और निशांत सिन्हा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

aman
By aman
Published on: 7 March 2017 3:10 PM GMT
BBD यौन शोषण मामला: आरोपी डाॅ. विजय और निशांत सिन्हा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
X

लखनऊ: बीबीडी अकादमी में खिलाड़ियों का शोषण और लाखों के घोटाला मामले में वांछित आरोपियों डाॅ. विजय सिन्हा व निशांत सिन्हा के खिलाफ पॉक्सो की विशेष अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

पॉक्सो के विशेष जज डॉ. लक्ष्मीकांत राठौर ने यह आदेश इस मामले के विवेचक और थाना गोमतीनगर के एसआई नारद मुनि की अर्जी पर दिया है। विवेचक का कहना था कि 21 फरवरी, 2017 को इस मामले की एफआईआर मुख्य सुरक्षा अधिकारी जंग बहादुर सिंह ने दर्ज कराई थी।

विवेचना के दौरान पीड़िता और इस मामले के गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रथमदृष्टया उक्त अपराध का साबित होना पाया गया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू हुई, लेकिन वह नहीं मिले। जानकारी के मुताबिक आरोपी लखनऊ में नहीं हैं। लिहाजा इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story