×

वसीम रिजवी का पुतला दहन किए एम ए फैन्स एसोशिएशन के कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प

एम् ए फैन्स जोहर एसोशियेशन के अध्यक्ष हयात जफ़र हाशिमी के मुताबिक हम लोग शांति पूर्ण ढंग से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने तानाशाह पूर्ण रवैया अपनाते हुए हम पर लाठिय बरसाई ,हमारे कार्यकर्ताओ को पीटा। हम लोकतांत्रिक देश में रह रहे है क्या हमें किसी मुद्दे पर विरोध करने का अधिकार नही है।

Shivakant Shukla
Published on: 23 Jan 2019 10:41 AM GMT
वसीम रिजवी का पुतला दहन किए एम ए फैन्स एसोशिएशन के कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
X

कानपुर: एम ए फैन्स एसोशिएशन के कार्यकर्ता आज शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी की अर्थी को पूरे इलाके में घुमाने के बाद उसे आग के हवाले करने जा रहे थे। तभी पुलिस ने फैन्स एसोशियेशन कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता उग्र हो गए। पुलिस और कार्यकर्ताओे के बीच पुतले को लेकर छीना झपटी होने लगी। इसी बीच बड़ी संख्या में पहुची पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओे को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें— पत्नियां जैसे ही गुजारा भत्ता मांगती है, पति कहते हैं कि हम कंगाल हो गए: सुप्रीम कोर्ट

दरअसल वसीम रिजवी ने प्रधानमन्त्री को पत्र लिख कर प्राथमिक मदरसों को बंद करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यदि इन मदरसों पर प्रतिबन्ध नही लगाया गया तो आने वाले 15 वर्सो में आधे से अधिक मुस्लिम आईएसआईएस की विचार धारा को अपना लेगे। इसके बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगो में वसीम रिजवी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त था।

ये भी पढ़ें— मायावती-अखिलेश से गठबंधन संभव, हमारी लड़ाई BJP से है: अमेठी में बोले राहुल

कानपुर में बाबूपुरवा कोतवाली क्षेत्र में एम् ए फैन्स एसोशियेशन के अध्यक्ष हयात जफ़र ने मुस्लिम समुदाय के लोगो को इकठ्ठा किया। शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी के पुतले को अर्थी पर लिटा कर बड़ी ईद गाह से शव यात्रा निकाली। इस कार्यक्रम में उनका बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने समर्थन किया और शव यात्रा में शामिल हुए। बाकरगंज चौराहे पर जब वसीम रिजवी के की अर्थी पर आग लगाने लगे तो उन्हें पुलिस रोकने का प्रयास किया। फैन्स एसोशियेशन के पास इस पुतले दहन की परमिशन नही थी। पुलिस ने पुतले को छीनने का प्रयास करने लगी कार्यक्रम में शामिल लोग उग्र हो गए जब हालत बेकाबू हो गए तो पुलिस को लाठी चार्ज कर उन्हें खदेड़ना पड़ा।

ये भी पढ़ें— आईएलएंडएफएस संकट: आरबीआई से विशेष छूट मांगेगी सरकार

एम ए फैन्स जोहर एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफ़र हाशिमी के मुताबिक हम लोग शांति पूर्ण ढंग से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने तानाशाह पूर्ण रवैया अपनाते हुए हम पर लाठिय बरसाई ,हमारे कार्यकर्ताओ को पीटा। हम लोकतांत्रिक देश में रह रहे है क्या हमें किसी मुद्दे पर विरोध करने का अधिकार नही है। पुलिस ने जबरन हमसे पुतला छीनने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि हम वसीम रिजवी मदरसों को बंद करने की मांग कर रहा है l उसे यह अधिकार किसने दिया है। मदरसों में बच्चो को धार्मिक शिक्षा दी जाती है उनको आतंक का पाठ नही पढाया जाता है। मुस्लिम समुदाय के मौलिक अधिकारों को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। इसका अंजाम कुछ भी हो लेकिन इसे बर्दास्त नही किया जाएगा। हम वसीम रिजवी का इसी तरह से विरोध करते रहेंगे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story