×

निष्पक्ष मतदान के लिए उम्मीदवारों की गतिविधियों पर उड़नदस्ते की नजर

By
Published on: 11 Nov 2017 6:45 AM GMT
निष्पक्ष मतदान के लिए उम्मीदवारों की गतिविधियों पर उड़नदस्ते की नजर
X

गोरखपुर: निष्पक्ष हुआ पारदर्शी मतदान में आचार संहिता का पालन करने के लिए नगर निगम व पंचायतों में उड़न दस्ते का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा उपचुनाव: गोरखपुर सीट से BJP के खिलाफ स्वामी चक्रपाणी उतरेंगे मैदान में

उड़नदस्ते प्रत्याशियों के पक्ष में होने वाली रैली, नुक्कड़ सभा व प्रचार अभियान की वीडियोग्राफी कराएंगे। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद उड़न दस्ते ने अपने काम शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर– टिकट बटवारे को लेकर सपा में घमासान, सपा कार्यालय में हंगामा

जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने बताया कि नगर निगम में छह जबकि नगर पंचायत में नौ उड़नदस्ते का गठन किया गया है। नगर निगम के कैंट क्षेत्र में शशि भूषण कोतवाली में अरुण कुमार गौड़ गोरखनाथ में, राम सागर त्रिपाठी शाहपुर में, ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया तिवारीपुर में, अरविंद चौधरी राजघाट में, अश्वनी कुमार मिश्र की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या से निकाय चुनाव के प्रचार का आगाज करेंगे CM योगी आदित्यनाथ

इसके अलावा सहजनवा नगर पंचायत में, घनश्याम सिंह पिपराइच में, शशांक शेखर राय पीपीगंज में, अशोक कुमार मुंडेरा बाजार में, अमृता यादव बासगांव में, नटवर सिंह गोला बाजार में, भीम चंद बड़हलगंज में, दिग्विजय सिंह उनवल में, संजीव कुमार दीक्षित को उड़नदस्ते की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Next Story