Mathura News: टाइल्स फैक्ट्री के चौकीदार की निर्मम हत्या, हाथ पैर बांधकर ट्रैक्टर के नीचे रखा शव

Mathura Crime News: मथुरा में चौकीदार की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई।

Nitin Gautam
Published on: 4 Jun 2022 7:36 AM GMT (Updated on: 4 Jun 2022 7:52 AM GMT)
Watchmen murder in mathura
X

टाइल्स फैक्ट्री के चौकीदार की निर्मम हत्या 

Mathura Crime News: मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में चौकीदार की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। बदमाशो ने यहां टाइल ईंट बनाने की फैक्ट्री में चौकीदारी करने वाले व्यक्ति दुर्गाप्रसाद के हाथ पैर बांधकर ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सहित पुलिस के आलाधिकारी व इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हत्या के कारणों की पड़ताल में जुट गई है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हाई वे पर स्थित है टाइल ईंट फैक्ट्री

मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में नवादा के समीप आगरा दिल्ली नेशनल हाई वे पर टाइल ईंट बनाने की फैक्ट्री है। भक्ति कंक्रीट उद्योग के नाम से बनी इस फैक्ट्री में शुक्रवार की देर रात चौकीदार की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए।

3 साल से फैक्ट्री पर था चौकीदार

थाना हाई वे क्षेत्र के गांव विरजापुर निवासी 50 वर्षीय दुर्गाप्रसाद भक्ति कंक्रीट उद्योग पर चौकीदारी कर रहे थे। शुक्रवार की रात को दुर्गा प्रसाद फैक्ट्री पर चौकीदारी करने पहुंचे। दुर्गा प्रसाद यहां अकेले ही चौकीदारी करते थे। शनिवार की सुबह फैक्ट्री पर काम करने के लिए जब अन्य लेबर आई जब उन्होंने देखा तो दुर्गा प्रसाद का शव फैक्ट्री में पड़ा हुआ था। दुर्गा प्रसाद के हाथ पैर बंधे थे और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे शव था। जिसके बाद अंदेशा लगाया जा रहा है कि दुर्गा प्रसाद की हाथ पैर बांधकर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story