×

Hamirpur News: यमुना बेतवा का जलस्तर घटना शुरू, लोगों को मिली राहत

Hamirpur News: यमुना व बेतवा नदी के बढ़ते जलस्तर से शुक्रवार की देर शाम से ब्रेक लग गया। शनिवार को जलस्तर धीरे-धीरे नीचे की ओर जाने लगा। जिससे तटवर्ती लोगों ने राहत की सांस ली।

Ravindra Singh
Published on: 27 Aug 2022 6:14 PM GMT
Water level of Yamuna Betwa started decreasing, people got relief
X

 हमीरपुर: यमुना बेतवा का जलस्तर घटना शुरू, लोगों को मिली राहत

Click the Play button to listen to article

Hamirpur News: यमुना व बेतवा नदी (Yamuna and Betwa river) के बढ़ते जलस्तर से शुक्रवार की देर शाम से ब्रेक लग गया। शनिवार को जलस्तर धीरे-धीरे नीचे की ओर जाने लगा। जिससे तटवर्ती लोगों ने राहत की सांस ली। मगर यमुना-बेतवा के तट में जलमग्न हजारों एकड़ फसलों के बर्बाद होने से किसान बेचैन हैं। वहीं बाढ़ राहत के लिए हमीरपुर को 74 लाख रुपये की धनराशी आवंटित किया गया है।

बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना व बेतवा नदी का तेजी से जलस्तर बढ़ने पर दोनों नदियां खतरे के निशान से दो से तीन मीटर ऊपर बह रही थी। तमाम बस्तियों समेत आस पास के क्षेत्रो में भी नदियों का पानी घुस जाने से लोग घरों से सामान निकालने लगे थे। मगर शुक्रवार की शाम को दोनों नदियों का जलस्तर थम जाने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने कुछ राहत महसूस की है।


दोनों नदियों का जलस्तर स्थिर

बता दें कि बीते 23 अगस्त से माताटीला व लहचुरा बांध एवं राजस्थान के धौलपुर से लगातार लाखों की संख्या में प्रवाह किए पानी से मुख्यालय से हो कर निकली यमुना व बेतवा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर दो से तीन मीटर ऊपर बह रहा था। शुक्रवार की देर शाम दोनों नदियों का जलस्तर स्थिर हो गया।

शनिवार की सुबह 6 बजे से यमुना नदी का जल स्तर स्थिर रहा तो बेतवा नदी का जलस्तर एक से.मी.प्रति घंटा की रफ्तार से घटना प्रारम्भ हो गया। वहीं दोपहर 2 बजे से यमुना नदी के जलस्तर में भी गिरावट होना शुरू हो गया।वहीं शाम 6 बजे यमुना नदी का जलस्तर घट कर 107.380 व बेतवा नदी 106.700 रह गया।


जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा

मौदहा बांध के अधिशाषी अभियंता करन पाल गंगवार ने बताया कि दोनों नदियों का जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। बताया कि अभी तक यमुना नदी 13 सेंटीमीटर व बेतवा नदी 22 सेंटीमीटर घट चुकी है। दोनों नदियों के लगातार जलस्तर में गिरावट को देख शासन प्रशासन सहित जनमानस ने भी राहत महसूस की। हालांकि बाढ़ ग्रसित क्षेत्रो के मकान अभी डूबे हुए है।

मंत्री ने लिया बाढ़ क्षेत्रों का जायजा

हमीरपुर। यमुना बेतवा नदी में बाढ़ आने से सैकड़ो गांव प्रभावित हो गए। शनिवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व अनूप प्रधान बाल्मीकि मुख्यालय पहुंच कर स्टीमर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर जायजा लिया। साथ ही बाढ़ पीड़ितों से समस्याओं की जानकारी व नुकसान की जल्द से जल्द मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने राहत केंद्रों में जाकर बाढ़ पीड़ितों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली।इसके साथ राहत केंद्रों में पीड़ितो को राहत सामग्री वितरण की।साथ ही अधिकारियों से हर सम्भव मदद दिलाने के निर्देश दिए।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story