×

Gandhi Jayanti: ग्रामीणों ने सीखा हाथ धोने का सही तरीका, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया जागरूक

Lucknow News: प्रदेश के गांव-गांव में रविवार को बच्चे हों या महिलाएं सभी ने साबुन से हाथ धोने का सही तरीका सीखा।

Shashwat Mishra
Published on: 2 Oct 2022 11:26 AM GMT
Lucknow News
X

बच्चों को हाथ धोने का तरीका बताते  जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Lucknow News: हरदोई का विकासखंड हरियावां हो या फिर श्रावस्ती की ग्राम पंचायत तुरहानी। प्रदेश के गांव-गांव में रविवार को बच्चे हों या महिलाएं सभी ने साबुन से हाथ धोने का सही तरीका सीखा। हाथ धोने के बाद कीटाणुओं से मुक्त साफ हाथों को एक-दूसरे को दिखाया। कुछ इस तरह का माहौले पूरे उत्तर प्रदेश में दिखाई दिया। उधर, राजधानी के मोहनलालगंज के लालपुर गांव में पहुंचे जलशक्ति मंत्री ने ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता के लिये जागरूक किया। मौका था राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का। नमामि गंगे और ग्रामीण जलपूर्ति विभाग ने इस खास दिवस को स्वच्छता का सन्देश जन-जन तक पहुंचाने के अभियान के रूप में मनाया।

हाथ धोते हुए बच्चे

ग्रामीणों को साफ-सुधरे रहने के बताये फायदे

प्रदेश की ग्राम पंचायतों और राजस्व गांव में स्वयंसेवी संगठनों के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक ग्रामीणों को साफ-सुधरे रहने के फायदे बताये। हाथ धोने के सही तरीके से परिचित कराया। ग्रामीणों में भी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिखाई दिया। सभी ने स्वच्छ रहने और अपने गांव को साफ-सुधरा रखने का संकल्प लिया। इससे पहले सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि करके उनके स्वच्छ भारत बनाने के सपने को साकार करने की प्रतिज्ञा ली।

महिलाएं हाथ धोना सीखते हुए

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ने मनाई गाँधी जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय, किसान बाजार, गोमतीनगर में मनाई गई। अधिशासी निदेशक प्रिय रंजन कुमार समेत अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह कार्यालय पहुंचकर दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सभी ने बापू के स्वच्छता का सन्देश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story