Lucknow News: लखनऊ कोर्ट से फरार किन्नर जोया का हत्यारोपी फैजान गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस ने किया अरेस्ट

Lucknow News: कुछ दिन पहले हत्यारा जेल से पेशी के दौरान कोर्ट से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। मड़ियांव में हत्या के मामले में गया था जेल में।

Anant Shukla
Published on: 26 April 2023 4:32 PM GMT (Updated on: 26 April 2023 5:01 PM GMT)
Lucknow News: लखनऊ कोर्ट से फरार किन्नर जोया का हत्यारोपी फैजान गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस ने किया अरेस्ट
X
Wazirganj police arrested eunuch Zoya killer Faizan (Photo-Social Media)

Lucknow News: लखनऊ कोर्ट से फरार किन्नर जोया का आरोपी फैजान को वजीरगंज पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले हत्यारा जेल से पेशी के दौरान कोर्ट से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। मड़ियांव में हत्या के मामले में गया था जेल में।

यह है पूरा मामला

बता दें कि मड़ियाव में फरवरी 2022 में किन्नर जोया की हत्या हुई थी। हत्या के आरोप में फैजान को लखनऊ के सिविल कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान वो भाग निकला। सिपाहियों ने काफी देर तक तलाश की न मिलने पर वजीरगंज पुलिस को सूचना दी। बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सुरक्षा में लगे सिपाहियों की खिलाफ कर्रवाई करने के बाद हत्यारे की तलाश शुरू हुई।

इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने बताया था कि मड़ियांव में किन्नर जोया की फरवरी 2022 में हत्या की गई थी। इस वारदात को सआदतगंज के रहने वाले फैजान ने अंजाम दिया था, जिसे लखनऊ जिला जेल में बंद किया गया था। हत्या को आरोप में रईस और सौरभ को सिविल कोर्ट लाया गया था। सुनवाई के बाद उसे जिला जेल लेजाना था। लेकिन फैजान ने सिपाहियों को बातों में उलझा लिया और मौका मिलते ही सिपाहियों को धक्का देकर फरार हो गया। इसके बाद से दोनों हत्यारों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।

जोया ने कराया था जेंडर चेंज

आयुष्मान सिंह नामक युवक ने अपना जेंडर चेंज कराने के बाद नाम बदल कर जोया कर लिया। इसके बाद फैजान से उसका प्रेम संबंध शुरू हुआ। दोनो पलटन छावनी में किराए का मकान लेकर एक साथ रहने लगे थे। आयुष्मान के परिजन लगातार फैजान से संबंध तोड़ने की बात कह रहे थे। उसने बात नहीं मानी। बीते दिनों उसकी हत्या होने के बाद परिवार जनजनों ने फैजन की खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस नें फैजान को जेल में डाल दिया था। फैजान ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबुल किया था। उसने बताया कि मैं जोया से बेहद प्यार करता था, लेकिन उसका दूसर लड़के साथ चक्कर चलने की वजह से हत्या करनी पड़ी।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story