×

उत्तर प्रदेश में तेज धूप ने बढ़ाई उमस, गर्मी ने किया लोगों को बेहाल

By
Published on: 27 Jun 2017 5:41 AM GMT
उत्तर प्रदेश में तेज धूप ने बढ़ाई उमस, गर्मी ने किया लोगों को बेहाल
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में मंगलवार को तेज धूप निकलने के साथ ही गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक तौर पर बदली छाने और बारिश होने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और आर्द्रता का स्तर 75 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। इससे उमस में और इजाफा होगा।

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

गुप्ता के अनुसार, अगले 24 घंटों के बाद मौसम की परिस्थतियों में बदलाव आने और बारिश होने की संभावना है। 29 जून तक लखनऊ में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, झांसी का 25.3 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और बनारस का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Next Story