×

Aaj Ka Mausam: उफ्फ... ये गर्मी, अप्रैल शुरू होते ही यूपी में 40 डिग्री पहुंचा तापमान, अभी और चढ़ेगा पारा

Aaj Ka Mausam 1 April 2024: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिनों से कहीं बादलों की लुकाछिकी, कहीं तेज हवा के साथ बारिश और कहीं तेज धूप देखने को मिल रही थी।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 1 April 2024 1:38 AM GMT (Updated on: 1 April 2024 2:57 AM GMT)
Aaj Ka Mausam: उफ्फ... ये गर्मी, अप्रैल शुरू होते ही यूपी में 40 डिग्री पहुंचा तापमान, अभी और चढ़ेगा पारा
X

Aaj Ka Mausam 1 April 2024: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिनों से कहीं बादलों की लुकाछिपी, कहीं तेज हवा के साथ बारिश और कहीं तेज धूप देखने को मिल रही थी। इस बार अप्रैल माह के पहले दिन ही पिछले साल की अपेक्षा 10 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज (01 अप्रैल, 2024) का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। बता दें कि आज के ही दिन पिछले साल (01 अप्रैल, 2023) अधिकतम तापमान 30 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया है एक अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान है, जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री अधिक है। उन्होंने कहा कि लखनऊ और उसके आस-पास आसमान साफ रहेगा और 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है और 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

सबसे अधिक आगरा का रहेगा तापमान

वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, प्रदेश में आगरा में सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किये जाने का अनुमान है। वहीं, कानपुर में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो यहां अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। प्रदेश के मुजफ्नगर में अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है, जो प्रदेश में सबसे कम है। हालांकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहेगा।

आने वाले दिनों में और सताएगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी और सताएगी, इस बार अप्रैल और मई में पिछले साल की अपेक्षा अधिक गर्मी देखने को मिलेगी। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम करवट ले रहा था, हालांकि अब इसका असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन पछुआ हवा चलती रहेगी। इससे कुछ राहत जरूर मिलेगी।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story