×

Brij Bhushan Sharan Singh: कौन हैं WFI अध्यक्ष बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह, इस अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ चुका है नाम

Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद हैं। उन्होंने आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि अगर ये आरोप सही पाए जाते हैं तो वह "फांसी पर चढ़ने को तैयार" हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 19 Jan 2023 8:17 AM GMT (Updated on: 19 Jan 2023 9:04 AM GMT)
Brij Bhushan Sharan Singh
X

Brij Bhushan Sharan Singh (Social Media) 

Brij Bhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश के गोंडा के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। बृजभूषण शरण सांसद के अलावा रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष है। देश के साक्षी मलिक,विनेश फोगट और बजरंग पुनिया जैसे भारत के कुछ सबसे प्रमुख पहलवान नई दिल्ली के जंतर मंतर पर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला पहलवानों को कथित रूप से परेशान करने के लिए रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर आरोप लगाया हैं। अपनी ओर से उन्होंने आरोपों का खंडन किया है और कहा कि अगर ये आरोप सही पाए जाते हैं तो वह "फांसी पर चढ़ने को तैयार" हैं।

छह बार के सांसद, बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आरोपी

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के 65 वर्षीय बृजभूषण शरण सिंह छह बार से सांसद हैं। उन्होंने गोंडा, कैसरगंज और बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने इनमें से पांच में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। वह 2009 में समाजवादी पार्टी के भी सांसद रह चुके हैं।उनकी पत्नी केतकी देवी सिंह गोंडा जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं और उनके बेटे प्रतीक भूषण सिंह वर्तमान में गोंडा सदर सीट से विधायक हैं। सिंह 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराने के आरोपियों में से एक हैं।

ये भी पढ़ें - खेल मंत्रालय ने बातचीत के लिए बुलाया, चार पहलवानों का प्रतिनिधिमंडल तैयार

सांसद पर दर्ज हैं इतन मामले

अपने समय के दौरान पहलवान बृजभषण सिंह 90 के दशक में बाहुबली के रूप में पहचान थी। उनके खिलाफ 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों सुभाष सिंह ठाकुर, जयेंद्र ठाकुर उर्फ भाई ठाकुर, परेश देसाई और श्याम किशोर गरिकापट्टी को कथित रूप से शरण देने के लिए आतंकवादी गतिविधियों (टाडा) के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। उन पर दाऊद से बात करने के लिए उन्हें अपना फोन मुहैया कराने का भी आरोप था। बाद में उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, सिंह के खिलाफ अयोध्या और गोंडा में चार मामले लंबित हैं। उन पर डकैती, हत्या के प्रयास और दंगा सहित अन्य आरोप हैं।

विवादों से रहा है बृजभूषण शरण सिंह का नाता

बृजभूषण शरण सिंह करीब एक दशक से डब्ल्यूएफआई (WFI) के अध्यक्ष हैं। उनकी कार्यशैली की आलोचना के बावजूद उन्होंने महासंघ पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। यहां तक कि उन्होंने एक समारोह के दौरान मंच पर एक पहलवान को कथित तौर पर थप्पड़ भी मारा था। महासंघ पर उनके दबदबे की एक बड़ी वजह उनके राजनीतिक रसूख को बताया जा रहा है। हालांकि, बीजेपी के भीतर उनके लिए पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा है। 2022 में, उन्होंने विशेष रूप से गोंडा जिले में बाढ़ के दौरान "घटिया व्यवस्था" के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की सार्वजनिक रूप से आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, "मैंने अपने जीवन में कभी भी इस तरह की खराब व्यवस्था नहीं देखी," उन्होंने कहा कि उन्हें "सच बोलने" के लिए "विद्रोही" करार दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - सरकार हुई सख्त, कुश्ती संघ को 72 घंटे की मोहलत, जंतर-मंतर में धरना जारी

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story