×

प्रियंका गांधी का असली नाम: नहीं पता होगा आपको, जानें यहां...

क्या आप जानते हैं प्रियंका गांधी का असली नाम क्या है अब आप सोच रहे होंगे कि ये तो उनका असली नाम ही है, लेकिन नहीं- आइए हम आपको बताते हैं कि क्या है उनका वास्तविक नाम...

Shivakant Shukla
Published on: 11 Dec 2019 10:51 AM GMT
प्रियंका गांधी का असली नाम: नहीं पता होगा आपको, जानें यहां...
X

लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के बेटी और राहुल गांधी की बहन कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूदा समय में कांग्रेस के नैया के खेवन​हार के रूप में कार्य कर रहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रियंका गांधी का असली नाम क्या है अब आप सोच रहे होंगे कि ये तो उनका असली नाम ही है, लेकिन नहीं- आइए हम आपको बताते हैं कि क्या है उनका वास्तविक नाम...

12 जनवरी 1972 को जन्मी प्रियंका वाड्रा की शादी बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई है। उनके रेहान और मिराया नामक दो बच्चे हैं। यहां हम आपको इनके वास्तविक नाम के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें—इस शहर के मंदिरों में अब रेपिस्टों को नहीं मिलेगा प्रवेश, यहां जानें क्यों?

प्रियंका गांधी वाड्रा का वास्तविक नाम

दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा का वास्तविक नाम ​​प्रियांका गांधी वाद्रा है। ऐसा हम नहीं बल्कि उनके द्वारा कागजात पर किए गए हस्ताक्षर बताते हैं। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियांका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गन्ना किसानों को लेकर एक पत्र लिखा है। इस पत्र में प्रियांका ने यूपी के गन्ना किसानों को लेकर गन्ना के दामों पर यूपी सरकार पर निशाना साधा है।

खास बात ये है कि इस पत्र के अन्त में प्रियांका गांधी का हस्ताक्षर है, और इस हस्ताक्षर में उनका नाम प्रियांका गांधी वाद्रा लिखा है। जो इस बात का सबूत है कि उनका यही नाम वास्तविक है, जो लिखापढी में है, और हां ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने इस नाम से हस्ताक्षर किया हो, इसके पहले भी कई बार उनके इस नाम से हस्ताक्षर की तस्वीर सामने आई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रियंका का वास्तविक नाम प्रियांका गांधी वाद्रा ही है।

ये भी पढ़ें—गजब: अब कीड़े बचाएंगे फल और सब्जियां, यहां जानें कैसे?

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से प्रियांका राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय भमिका में नजर आ रही हैं। ये यूपी और केंद्र सरकार को आए दिन अपने निशाने पर लिए रहती हैं। यूपी के हर छोटे बड़े-मुद्दों पर ​सरकार पर हमलावर मूड में नजर आती हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story