×

Wheat Purchase In Firozabad: गेंहू की खरीद आज से शुरू, सीधा लाभ किसानों तक पहुंचेगा, किसान सेवा खुले

Wheat Purchase In Firozabad: फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में शासन के आदेश पर 63 गेंहू क्रय केंद्र बनाए गए है। शुक्रवार सुबह से ही सभी क्रय केंद्र खोल दिये गए हैं।

Brajesh Rathore
Published on: 1 April 2022 9:29 AM GMT (Updated on: 1 April 2022 12:11 PM GMT)
Wheat Purchase In Firozabad: गेंहू की खरीद आज से शुरू, सीधा लाभ किसानों तक पहुंचेगा, किसान सेवा खुले
X

Firozabad News: आज से गेहूं खरीद (Wheat Purchase) की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। बिचौलियों से बचाव करते हुए सीधा लाभ किसानों को पहुंचाया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए जिले में किसान सेवा केंद्र (farmer Service Center) खोले जा रहे हैं।

फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में शासन के आदेश पर 63 गेंहू क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार सुबह से ही सभी क्रय केंद्र खोल दिये गए है। इसी क्रम में शिकोहाबाद (Shikohabad) की नवीन सब्जी मंडी (new vegetable market) में इस बार तीन गेंहू क्रय केंद्र संचालित किए गए है। जिसमे से दो सुचारू रूप से शुरू हो गए जबकि एक तकनीकी समस्या की वजह से शुरू नही हो सका है।

गेंहू की कीमत 2015 रुपये प्रति कुंतल

इस बार शासन ने गेंहू की कीमत 2015 रुपये प्रति कुंतल रखी है। इसी रेट के हिसाब से किसानों का गेंहू खरीदा जाएगा। वहीं हम बाजार की बात करें तो आज की तारीख में बाजार का गेंहू भाव 2200 रुपये प्रति कुंतल है। अभी ग्रामीण क्षेत्र में गेंहू की फसल पूरी तरह से पकी नही है। हम यदि कटाई की बात करें तो अभी एक हफ्ते का समय और लगेगा तब जाकर गेंहू की खरीद हो सकेगी।


आज से किसानों के लिए खुल गए गेंहू क्रय केंद्र

लेकिन जिले में सभी मंडी स्थलों में आज से गेंहू क्रय केंद्र किसानों के लिए खुल गए है। इस बारे में एसएमआई बृजेश गंगवार ने बताया कि शासन की मंशा अनुरूप नवीन मंडी में तीन गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें से दो को सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है, एक तकनीकी खराबी के कारण अभी शुरू नहीं हो सका है।

गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के बैठने की समुचित व्यवस्था तथा पीने के पानी सहित किसानों को हर सुविधा मुहैया कराई जा रही है। जिससे किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। मानक के अनुरूप क्रय केंद्र पर जो भी गेहूं आएगा, उसको खरीदा जाएगा। हर केंद्र पर समुचित व्यवस्था (proper arrangement at the center) कर दी गई है। लेकिन गेहूं खरीद की उम्मीद 15 तारीख के बाद की जा रही है।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story