×

Mafia Badan Singh Baddo: अतीक के बेटे बाद के अब इनकी बारी, कौन है माफिया बदन सिंह बद्दो? जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम

Mafia Badan Singh Baddo: इन दिनों उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में योगी सरकार में मेरठ के माफिया बदन सिंह बद्दो की इनाम राशि को दोगुना करते करते हुए ढाई लाख से पांच लाख कर दी गई है।

Jugul Kishor
Published on: 26 May 2023 7:29 AM GMT (Updated on: 26 May 2023 7:57 AM GMT)
Mafia Badan Singh Baddo: अतीक के बेटे बाद के अब इनकी बारी, कौन है माफिया बदन सिंह बद्दो? जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम
X
Mafia Badan Singh Baddo (Sociual Media)

Mafia Badan Singh Baddo: इन दिनों उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में योगी सरकार में मेरठ के माफिया बदन सिंह बद्दो की इनाम राशि को दोगुना करते करते हुए ढाई लाख से पांच लाख कर दी गई है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने गुरुवार को इस मामले में शासनादेश जारी कर दिया।

47 से ज्यादा दर्ज हैं मुकदमे

66 माफियाओं की प्रदेश स्तर पर तैयार की गई लिस्ट में माफिया बदन सिंह बद्दो का भी नाम शामिल है। हालांकि अब इस लिस्ट में केवल 64 नाम बचे हैं। मेरठ के टीपीनगर का रहने वाला बदन सिंह बद्दो बीते चार सालों से फरार है। वह 28 मार्च 2019 को मेरठ पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर फरार हुआ था। पश्चिमी यूपी का बेहद चर्चित अपराधी और माफिया बदन सिंह बद्दो पर करीब 47 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।

पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर हुआ था फरार

माफिया बदन सिंह बद्दों ने 1996 में दिल्ली के कुख्यात इनामी भोलू और अपने गुर्गों के साथ मिलकर अधिवक्ता रवींद्र पाल सिंह की हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में बद्दो को आजीवन कारावास की सजा हुई थी, ये पहला मामला जिसमें उसे सजा हुई थी। बदन सिंह बद्दो 2017 से फतेहगढ़ की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। फर्रूखाबाद पुलिस 28 मार्च 2019 को बदन सिंह बद्दो को एक मामले में गाजियाबाद कोर्ट लेकर पहुंची थी। पेशी के बाद वापस आते समय बद्दो ने पुलिस कर्मियों को मेरठ चलने के लिए राजी कर लिया। यहां उसने के एक होटल पर खाना खाने के दौरान अपनी सुरक्षा में लगे 6 पुलिसकर्मियों को शराब पिलाई। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ फरार हो गया। जिसके बाद लगातार वह फरार चल रहा है।

बदन सिंह बद्दो के परिवार के बारें में बात की जाए तो उसके पिता चरण सिंह जालंधर से बेरीपुर मेरठ आए थे। चरण सिंह अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए ट्रक चलाते थे। कुछ दिनों बाद उन्होनें अपना खुद का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस शुरू किया था। बद्दो सात भाई थे और वह सबसे छोटा है। कहा जाता है कि बद्दो अपराधियों के साथ उठने बैठने लगा। शऱाब तस्करी करने लगा उसने यूपी सहित कई प्रदेशों में कई वारदातों को अंजाम दिया। इसके बाद वह पश्चिमी यूपी के कुख्यात गैंगस्टर रविंद्र भूरा के गैंग में शामिल हो गया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story