×

खतरे में पूरा परिवार: यूपी में बढ़ता जा रहा आँकड़ा, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

कोरोना से यूपी के बुलंदशहर जिले के एक व्यक्ति में संक्रमण पॉजिटिव आया है। ये व्यक्ति बुलंदशहर के खुर्जा का रहनेवाला है। गम्भीर बात तो ये है कि इस व्यक्ति की पत्नी और 3 सालो की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Vidushi Mishra
Published on: 29 March 2020 7:03 AM GMT
खतरे में पूरा परिवार: यूपी में बढ़ता जा रहा आँकड़ा, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
X

नई दिल्ली। कोरोना से यूपी के बुलंदशहर जिले के एक व्यक्ति में संक्रमण पॉजिटिव आया है। ये व्यक्ति बुलंदशहर के खुर्जा का रहनेवाला है। गम्भीर बात तो ये है कि इस व्यक्ति की पत्नी और 3 सालो की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल मिलाकर एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये बात शुक्रवार शाम जैसे ही जिला प्रशासन को मिली, उनके हाथ-पांव फूलने लगे। स्वास्थ्य विभाग ने उस व्यक्ति के संपर्क में आने वाले 50 अन्य रिश्तेदारों की भी जांच शुरु कर दी है और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें... कोरोना वायरस: दुनिया भर में मरीजों की संख्या 664,924, अब तक 30,848 लोगों की मौत

कई अन्य लोगों भी संक्रमित

बता दें कि इनमें से 35 लोगों को सुभारती अस्पताल में और बाकी बचे 15 लोगों को लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेरठ सीएमओ डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि यह व्यक्ति ट्रेन में बैठकर अमरावती से मेरठ आया था। रास्ते में आते हुए इस व्यक्ति ने कई अन्य लोगों को भी संक्रमित किया होगा। साथ ही ये संक्रमित व्यक्ति मेरठ में एक शादी समारोह में भी शामिल हुआ था। इतना ही नहीं व्यक्ति ने मस्जिद में नमाज भी पढ़ी थी। जहां कई लोगों का जमावड़ा था।

सीएमओ ने इस व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों की छानबीन के लिए अपनी सर्विलांस टीम को लगाया है। सबको ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि भर्ती किए गए किसी भी पेशेंट की हालत गंभीर नहीं है लेकिन केस आने की वजह से सभी चिंतित है।

ये भी पढ़ें... नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, बाहर से आने वाले मजदूरों पर किया ये एलान

अगले 14 दिनों तक होम क्वारनटीन

स्थानीय डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि जल्द ही सबको ठीक कर लिया जाएगा। इसके अलावा सभी 50 लोगों की रिपोर्ट आने के बाद जो भी पॉजिटिव पाए जाएंगे उनका इलाज किया जाएगा। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी उन्हें अगले 14 दिनों तक होम क्वारनटीन किया जाएगा।

इस पर सीएमओ राजकुमार का कहना है कि संबंधित शख्स ने कई लोगों को संक्रमित किया है इसलिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। बता दें कि रविवार सुबह 8.30 बजे तक पूरे देश में कुल 1,005 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं वहीं लॉकडाउन के बाद भी लोगों की लापरवाही से ये आकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। राहत की बात ये है कि इनमें से 88 कोरोना वायरस के मरीज ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैं। लेकिन 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story